scriptपुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भिड़े दो गुट, पुलिस के वाहन पर भी पथराव | Two groups clashed just 100 meters away from the police station i | Patrika News

पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भिड़े दो गुट, पुलिस के वाहन पर भी पथराव

locationजैसलमेरPublished: Jun 10, 2021 11:45:22 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-पत्थर मारने वालो में महिलाएं भी शामिल

पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भिड़े दो गुट, पुलिस के वाहन पर भी पथराव

पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भिड़े दो गुट, पुलिस के वाहन पर भी पथराव

पोकरण. कस्बे में पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार रात दो गुटों में हुए आपसी संघर्ष के बाद कई लोग आपस में भीड़ गए। साथ ही उनमें पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस के वाहन पर भी लोगों ने पथराव किया। इस दौरान वाहन का एक शीशा टूट गया। गौरतलब है कि पुलिस थाने से 100 मीटर की दूरी पर पंचायत समिति के सामने एक बस्ती स्थित है। यहां दो गुटों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों गुट आमने सामने हो गए। साथ ही उनमें पत्थरबाजी होने लगी। पत्थर मारने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। सूचना पर साढ़े नौ बजे पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के वाहन पर भी पत्थर मारने शुरू कर दिए। जिससे पुलिस वाहन के साइड का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मी के नीचे हो जाने से वह पत्थर से बच गया।
समझाइश करने गए तो फिर फैंके पत्थर
विवाद एकबारगी थमने व भीड़ हटने के बाद जब थानाधिकारी माणकराम विश्नोई भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो एक बाद भीड़ ने पुन: पुलिस का विरोध करते हुए पत्थर मारने शुरू कर दिए। भीड़ ने छत के ऊपर से भी पत्थर मारे। जिस पर पुलिस ने तत्काल भीड़ को नियंत्रण में लिया। इसके बाद भीड़ से बातचीत की तथा शांति बनाए रखने की अपील की।
रात को दी दबिशें
घटना के बाद पुलिस ने धरपकड़ अभियान शुरू किया। घटना के दोनों गुटों के आरोपियों की धरपकड़ को लेकर रात में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तथा कुछ युवकों को दस्तयाब भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो