scriptदो हादसों में दो घायल, एक जोधपुर रैफर | Two injured in two accidents, one Jodhpur Referee | Patrika News

दो हादसों में दो घायल, एक जोधपुर रैफर

locationजैसलमेरPublished: Dec 02, 2020 12:10:30 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो जने घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया।

दो हादसों में दो घायल, एक जोधपुर रैफर

दो हादसों में दो घायल, एक जोधपुर रैफर

पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो जने घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया। शुक्रवार शाम एक बाइक पर सवार चांदनी निवाासी प्रयागसिंह (35) पुत्र अलसीदाससिंह अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव के पास शाम चार बजे अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बाइक रपट गई तथा वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इसी प्रकार क्षेत्र के केलावा गांव के पास शुक्रवार शाम चार बजे एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रेंंवतराम व पायलट मुकेश सैन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को पोकरण अस्पताल लेकर आए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। सूचना पर हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे। घायल युवक के पास कोई कागजात नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो