scriptcorona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा | Two men from Poona sent to quarantine made in school | Patrika News

corona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा

locationजैसलमेरPublished: Apr 02, 2020 08:04:16 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

भुर्जगढ़ पंचायत के अभासर निवासी दो लोग पूना में मजदूरी के लिए गए हुए थे, जिन्हें लौटने पर फलसूंड हॉस्पिटल में चेकअप करने के बाद क्वारेंटाइन मेंं भेजने की व्यवस्था की। पीइइओ भुर्जगढ़ मेहताबसिंह के नेतृत्व में स्कूल को क्वारेंटाइन रूम में उन्हें भिजवाया गया।

corona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा

corona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा

जैसलमेर/ पोकरण. भुर्जगढ़ पंचायत के अभासर निवासी दो लोग पूना में मजदूरी के लिए गए हुए थे, जिन्हें लौटने पर फलसूंड हॉस्पिटल में चेकअप करने के बाद क्वारेंटाइन मेंं भेजने की व्यवस्था की। पीइइओ भुर्जगढ़ मेहताबसिंह के नेतृत्व में स्कूल को क्वारेंटाइन रूम में उन्हें भिजवाया गया। ग्रामसेवक पटवारी के देखरेख में व्यवस्था की गई। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उधर, पदमपुरा में 22 जनों को 14 दिन तक अलग रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार भुर्जगढ़, पदमपुरा व फलसूंड क्षेत्र व आस पास की ग्राम पंचायतों में 1000 से भी ज्यादा श्रमिक 5, 10 दिनों में बाहरी राज्यों से वापिस घर लौटे हैं। फलसूंड सीएचसी स्टाफ व शिक्षकों ने इसकी सूची बनाकर प्रशासन को भेज दी है।
संदिग्ध को किया आइसोलेटेड
पोकरण. क्षेत्र के निवासी एक युवक को गुरुवार शाम स्थानीय राजकीय अस्पताल में आइसोलेटेड किया गया। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के ऊंचपदरा निवासी एक युवक गत दिनों महाराष्ट्र से अपने गांव आया था। आज उसे झाबरा में कार्यरत 104 एम्बुलेंस से पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां उसके स्वास्थ्य की जांच की गई तथा रक्त नमूना लेकर जांच के लिए जोधपुर भिजवाया गया। उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो