
रामदेवरा कस्बे में मेले के माहौल में 500 के जाली नोट चलाने की फिराक में दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जाली नोट बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक फर्जी नोट चलाने की फिराक में प्रसाद की दुकान पर खड़ा हैं। सूचना मिलते ही रामदेवरा थानाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे की ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार व पोकरण वृत्ताधिकारी भवानीसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा को अविलम्ब मौका पर पहूंच त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस जाब्ते ने मौक पर पहुंचकर रामनिवास गोदारा पुत्र गोरधनराम जाट निवासी, वार्ड नम्बर- 03 सेरेरा, बीकानेर के कब्जे से 500-500 के 02 जाली नोट बरामद किए। पूछताछ के आधार पर भजनाराम पुत्र रामुराम विश्नोई निवासी लाखेटा मतोडा, जोधपुर के कब्जे से 500-500 के 82 जाली नोट बरामद कर दोनों को गिरफतार किया गया। दोनो युवकों के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दोनों से जब्त सुदा भारतीय जाली मुद्रा के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
Published on:
21 Aug 2025 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
