scriptवीडीओ ने दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की दी चेतावनी | VDO gave a symbolic picket, warned of agitation | Patrika News

वीडीओ ने दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

locationजैसलमेरPublished: Sep 19, 2021 07:36:51 am

Submitted by:

Deepak Vyas

वीडीओ ने दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

वीडीओ ने दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

वीडीओ ने दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

पोकरण. ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष के तहत शनिवार को पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष चौथाराम भील ने बताया कि संघ की ओर से लम्बे समय से विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे ग्राम विकास अधिकारियों को परेशानी हो रही है। इसी को लेकर संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को ध्यानाकर्षण के लिए सांकेतिक धरना दिया गया तथा विरोध जताया गया। उन्होंने बताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
पोकरण (आंचलिक). ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से पंचायत समिति भणियाणा मुख्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से लम्बे समय से समस्याओं के निराकरण की मंाग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसी को लेकर शनिवार को उनकी ओर से सांकेतिक रूप से ध्यानाकर्षण धरना दिया गया तथा विरोध जताते हुए मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ट्रेंडिंग वीडियो