scriptVHP's welfare campaign will reach door to door in every village: Soni | हर गांव में घर-घर पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान: सोनी | Patrika News

हर गांव में घर-घर पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान: सोनी

locationजैसलमेरPublished: Nov 06, 2022 07:27:02 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

हर गांव में घर-घर पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान: सोनी

हर गांव में घर-घर पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान: सोनी
हर गांव में घर-घर पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान: सोनी
जैसलमेर. विश्व हिंदू परिषद् हर गांव तक पहुंच कर 1 लाख से अधिक हिन्दूओं को जोड़ेगा। विहिप के जिला मंत्री रमन सोनी ने बताया कि रविवार को स्थानीय गजटेड हनुमान मंदिर में बाल भारती महाराज ने पोस्टर का विमोचन किया। विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए। सन 1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया। आज अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे ही रामसेतु, धारा 370 तथा 35 आदि विषयों पर भी हिन्दू समाज की भागीदारी एवं सहयोग से सफलता अर्जित की। सरकारों ने धर्मांतरण पर कानून बना दिए, गो सुरक्षा तथा गो संवर्धन के लिए अनेक कार्य प्रारंभ किए गए। पंचगव्य से औषधियां बनाई, जो काफी प्रचलित हुई। वेदों पर वैज्ञानिक तथा शास्त्रीय अध्ययन के लिए संस्थान स्थापित किए गए। जिला मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख पवन ओझा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद विहिप ने संगठन विस्तार के तहत इस बार एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक यानी सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरे देश में एक साथ छह से 20 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। तीन वर्ष में एक बार चलने वाले इस हितचिंतक अभियान के तहत इस बार देश के डेढ़ लाख गांवों तक पहुंचने की योजना विहिप ने बनाई है। अब तक एक लाख गांवों में 34 लाख हितचिंतक हैं। 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हितचिंतक बन सकता है, जिन्हें हिंतचिंतक बनाया जाता है उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। विहिप के इस अभियान के तहत हर जाति, पंथ व संप्रदाय के लोगों से संपर्क किया जाएगा। जिला संरक्षक मधुसूदन व्यास ने बताया कि अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोडऩे के लिए विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके तहत शिक्षाविदों, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकील, पूर्व जज, गायक, अभिनेता, खिलाड़ी आदि प्रतिभाओं को सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे। जिला उपाध्यक्ष कंवराज सिंह ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य भारत के डेढ़ लाख गांवों तक जाकर एक करोड़ हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख ताराचंद जोशी, जिला धर्माचार्य प्रमुख सुशील व्यास, जिला सत्संग प्रमुख मनोहर पुरोहित, जैसलमेर नगर अध्यक्ष विमल गोपा, नगर मंत्री संजय व्यास, सहमंत्री सौरभ भाटी, श्रीराम खंड उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, कालेडूंगरराय खंड उपाध्यक्ष पुरषोतम भार्गव, दामोदरसिंह चौहान, झब्बरसिंह बरमसर, अशोक महाराज गजेटेड मंदिर उपस्थित थे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.