scriptVideo Jaisalmer- केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पोकरण पहुंचे सांसद का यह उद्बोधन हुआ वायरल | video- After becoming the Union Minister this speech was viral | Patrika News

Video Jaisalmer- केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पोकरण पहुंचे सांसद का यह उद्बोधन हुआ वायरल

locationजैसलमेरPublished: Sep 11, 2017 09:44:00 pm

Submitted by:

jitendra changani

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए केन्द्र सरकार कर रही प्रयास-शेखावत-केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री का पोकरण पहुंचने पर किया स्वागत

Jaisalmer patrika

पोकरण में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री। –


जैसलमेर (पोकरण). केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने व उनकी आमदनी में वृद्धि हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री शेखावत ने रविवार की रात्रि में मंत्री बनने के बाद पहली बार पोकरण आने पर अपने सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा तथा किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक हिन्दुस्तान खुशहाल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसी सोच को लेकर केन्द्र सरकार किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले पांच वर्षों में कृषि कार्य पर किसान की लागत कम हो तथा आमदनी उससे दोगुनी हो, किसानों के संसाधनों में वृद्धि हो, इसी को लेकर केन्द्र सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कृषि योजनाएं देश के उन राज्यों को मद्देनजर रखते हुए बनाई जाती थी, जहां लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है। जिससे राजस्थान के किसानों को लाभ नहीं मिल पाता था। क्योंकि यहां किसानों के पास जमीन ज्यादा होने के कारण वे लघु एवं सीमांत किसान की श्रेणी में नहीं आते थे। उन्होंने कहा कि अब योजना राजस्थान के किसानों को देखते हुए बनाई जाएगी, ताकि प्रदेश के किसानों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में उन्होंने संसद में एक प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है, लेकिन अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। समारोह स्थल पहुंचने पर विधायक शैतानसिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री नरेन्द्र व्यास ने किया।
शेखावत का जगह-जगह हुआ स्वागत
जोधपुर सांसद शेखावत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार रविवार की रात्रि में पोकरण पहुंचने पर लोगों ने पलक पावड़े बिछाकर जगह-जगह स्वागत किया। राज्यमंत्री शेखावत अपराह्न चार बजे पोकरण पहुंचने वाले थे, लेकिन वे अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से रात्रि 10 बजे पहुंचे। बावजूद इसके सैंकड़ों लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत व सम्मान किया। इसी प्रकार मोराणी गांव में ग्रामीणों, जोधपुर रोड स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हुकमसिंह शेखावत, महेन्द्र व्यास, बद्रीनारायण टावरी, भाजपा फलसूण्ड मंडल महामंत्री मदनसिंह राजमथाई, मालमसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जोधपुर रोड स्थित भादरिया निवास पर पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, आईदानसिंह भाटी, लखसिंह सनावड़ा, गुलाबसिंह गड़ी, रामसिंह सनावड़ा, नारायणसिंह लूणा की ओर से स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो