scriptVideo Jaisalmer- तिरंगा रैली से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का फलसूण्ड में दिया बयान हुआ वायरल | video- BJP workers gave a message to the countrys integrity | Patrika News

Video Jaisalmer- तिरंगा रैली से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का फलसूण्ड में दिया बयान हुआ वायरल

locationजैसलमेरPublished: Aug 13, 2017 11:03:00 pm

Submitted by:

jitendra changani

भाजपा की तिंरगा रैली आज, झंडारोहण कल

jaisalmer patrika

भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

जैसलमेर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाल कर तिरंगे की आन-बान शान की सुरक्षा की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने जिलेभर के विभिन्न गांवों में तिरंगा रैली निकाल कर गांव-गांव में तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए कार्य करने की सीख दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को फलसूण्ड गांव में तिरंगा रैली निकाल देश की अखंडता का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास की अगुवाई में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सबलसिंह चौराहे से रवाना हुए। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष व्यास ने तिरंगा रैली महत्व समझाया और देशभर में आयोजित इस रैली की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री लखसिंह सनावड़ा, फलसूण्ड मंडल अध्यक्ष गंगासिंह जोधा, महामंत्री मदनसिंह राजमथाई, रतनसिंह जोधा, जसवंतसिंह इंदा, भाजयुमो सांकड़ा मंडल अध्यक्ष भूरदान कजोई, हजारी कुमावत, कुलदीपसिंह जोधा, खंगारराम, सवाईराम प्रजापत आदि उपस्थित थे।
चांधन कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सगतसिंह भाटी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाली गई । नया भारत संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत चांधन कस्बे मे तिरंगा यात्रा भोजराज सिंह वास से आईदानसिह की वास, बाजार, गौरव पथ, मांगलिया के पाड़ा, एयर फोर्स रोड होकर समापन स्थल पहुंची । तिरंगा रैली मे गिरधर सिंह दवाड़ा, हाथीसिंह मांगलिया, झबरसिंह, राणसिंह, दुर्गसिंह, रेवन्तसिंह आदि उपस्थित थे।
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के क्रांति दिवस के संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत सोमवार को दुपहिया वाहन तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली का आयोजन आदर्श विद्यालय गांधी कॉलोनी से सुबह 11 बजे रवाना होकर शहीद पूनमसिंह स्मारक पूनम स्टेडियम में समाप्त होगी। जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि रैली का समापन शहीद पूनमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करकर पुष्पांजली कर किया जाएगा। क्रांति दिवस कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि इसी दिन शाम को सात बजे भील बस्ती जेठवाई रोड पर राष्ट्र भक्ति संगीत संध्या व मंगलवार को स्वाधीनता दिवस पर भाजपा कार्यालय में सुबह 7.30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। इसी दिन शाम छ: बजे शिवमढी में पौधारोपण किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो