scriptJaisalmer video- भाजयुमो की तिरंगा रैली में ऐसे उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल | Video- Bjp youva morcha Tiranga Rally - Without helmet rampage bikes video happened Viral | Patrika News

Jaisalmer video- भाजयुमो की तिरंगा रैली में ऐसे उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल

locationजैसलमेरPublished: Aug 17, 2017 01:28:00 pm

Submitted by:

jitendra changani

-भाजयुमो की ‘तिरंगा रैली’ में नेता शामिल,  कार्यकर्ता गायब                                            
 
– बिना हेलमेट के दौड़ाई बाइक्स

Jaisalmer patrika

जैसलमेर में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

जैसलमेर.स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष् य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की तरफ से मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में सांसद और विधायक समेत लगभग सभी नेता तो नजर आए लेकिन आम कार्यकर्ताओं के नहीं जुडऩे से रैली फीकी ही नजर आई।इसके अलावा अधिकांश नेता और कार्यकर्ता बिना हेलमेट पहने ही मोटरसाइकिलें दौड़ाते नजर आए। तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी जहां एक कार्यकर्ता की बुलेट पर सवार थे, वहीं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने खुद बाइक चलाई। कार्यकर्ताओं में से कुछने तिरंगा थाम रखा तो अन्यों के हाथों में भाजपा का झंडा था।
भाजपा कार्यालय से रवाना हुई रैली
भाजयुमो के जिला महामंत्री नरेंद्र व्यास ने बताया कि रैली भाजपा कार्यालय से रवाना होकर, शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पूनम स्टेडियम पहुंची। वहां शहीद पूनम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी निधि शेखर व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाधयक्ष शिवराज बिश्नोई थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह दामोदरा ने की। कार्यक्रम में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायक छोटूसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष एडवोकेट जुगल किशोर व्यास, सभापति कविता खत्री, पूर्व जिला प्रमुख रेणुका भाटी, विक्रमसिंह नाचना, चंद्रप्रकाश शारदा, कमल ओझा, सवाईसिंह व नरेंद्रसिंह आदि कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली में भाग लिया।
निधि शेखर ने प्रधानमंत्री के संकल्प अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जातिवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार, संप्रदाय व आतंकवाद मुक्त तथा स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया। शिवराज बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को बहुत मजबूत बताया। उम्मेदाराम इणखिया व मनोहरसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जयंत व्यास, संजय बिंझानी, सुभान चानिया, पार्षद भवानी सिंह व ओम खत्री, सवाईराम सैन, अरविंद सिंह, श्रेय भाटिया, गिरिल भाटिया, कस्तूर ओड, पूनम सिंह, हरिसिंह, कंवराजसिंह चौहान, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
बिना हेलमेट के दौड़ाई बाइक्स

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, रैली में शामिल जिले के बड़े जनप्रतिनिधियों के बाइक चालक बिना हेलमेट के दौड़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं। अब सरकार के विरुद्ध किसी के जाने की हिम्मत हो तो कोई इन्हें नियम बताए, कि भैय्या बिना हेलमेट वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो