scriptVideo: शीतलहर का दौर जारी, बर्फ की जम गई चादर | Video: Cold wave continues, frozen sheet of ice | Patrika News

Video: शीतलहर का दौर जारी, बर्फ की जम गई चादर

locationजैसलमेरPublished: Jan 18, 2021 09:28:56 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. भारत-पाक सीमा पर स्थित सरहदी जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का दौर लगातार जारी है। पोकरण क्षेत्र में रविवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रही। सुबह तेज सर्द हवाओं से लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दोपहर के समय तेज धूप निकली। साथ ही सर्द हवाएं चलती रही। शाम ढलने पर सर्दी का असर बढ़ गया। जिससे लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया।

Video: शीतलहर का दौर जारी, बर्फ की  जम गई चादर

Video: शीतलहर का दौर जारी, बर्फ की जम गई चादर

पोकरण. भारत-पाक सीमा पर स्थित सरहदी जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का दौर लगातार जारी है। पोकरण क्षेत्र में रविवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रही। सुबह तेज सर्द हवाओं से लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दोपहर के समय तेज धूप निकली। साथ ही सर्द हवाएं चलती रही। शाम ढलने पर सर्दी का असर बढ़ गया। जिससे लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया।
रामगढ़. गांव में बीती रात पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया। गत एक सप्ताह से तेज बर्फिली हवाएं चल रही है। रविवार को सुबह वाहनों की छत व कांच पर बर्फ की चादर जम गई। कड़ाके की ठंड ने आमजन को झकझोर कर रख दिया। क्षेत्र में सर्दी के सितम के चलते लोगों को गर्म व ऊनी वस्त्र पहनकर व अलाव तापकर सर्दी से बचने का जतन करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं से धूप भी बेअसर साबित हुई। तेज शीतलहर के कारण लोगों ने सुबह के समय घरों में रुककर विश्राम किया। कड़ाके की ठंड से पाला पडऩे की आशंका बढ़ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो