scriptVideo: तेज आंधी से जनजीवन हुआ बेहाल | Video: Life is suffering due to strong storm | Patrika News

Video: तेज आंधी से जनजीवन हुआ बेहाल

locationजैसलमेरPublished: Apr 07, 2021 09:09:58 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

तेज आंधी से जनजीवन हुआ बेहाल

Video: तेज आंधी से जनजीवन हुआ बेहाल

Video: तेज आंधी से जनजीवन हुआ बेहाल

नाचना. नहरी क्षेत्र में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ आंधी व तूफान का दौर चला। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। मंगलवार को दिनभर की गर्मी के दौर के बाद शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। जिससे आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में एक ढाणी से दूसरी ढाणी तक आवागमन में परेशानी हुई। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में बची फसलोंं में भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। आंधी के साथ ही गांव में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जो देर शाम तक भी सुचारु नहीं हो पाई थी।
नोख. क्षेत्र में मंगलवार शाम चली तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। मंगलवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। जिससे आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए तथा आसमान धूल की आगोश में समा गया। आंधी के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। क्षेत्र में आवागमन में भी लोगों को खासी परेशानी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो