माथुर ने कहा कि देश में लंबे अंतराल के बाद केन्द्र में ताकतवर सरकार आई है। जिसका लाभ देश के हर नागरिक को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को बदलने के लिए सरकार ने कड़े निर्णय जरूर लिए हंै, लेकिन इन निर्णयों के परिणाम सकारात्मक होंगे, वहीं आर्थिक सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। माथुर ने पत्रिका से हुई वार्ता में प्रदेश के राजनीतिक हालात से जुड़े सवालों को टाल गए। उन्होंने किशनगढ़ दुर्ग के संरक्षण के लिए माकूल प्रयास करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि ये धरोहरें इतिहास का दर्पण है।