script… यंहा छह वर्षों से जलापूर्ति बंद, प्यास से व्याकुल हो रहे ग्रामीण | ... water supply stopped for six years here, rural distressed | Patrika News

… यंहा छह वर्षों से जलापूर्ति बंद, प्यास से व्याकुल हो रहे ग्रामीण

locationजैसलमेरPublished: Jun 08, 2020 07:00:52 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. ग्राम पंचायत भुर्जगढ़ के अभासर स्थित रूपाणियों मेघवालों की ढाणी में गत छह वर्षों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में निर्मित जीएलआर में गत छह वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।

... यंहा छह वर्षों से जलापूर्ति बंद, ग्रामीण परेशान

… यंहा छह वर्षों से जलापूर्ति बंद, ग्रामीण परेशान

पोकरण. ग्राम पंचायत भुर्जगढ़ के अभासर स्थित रूपाणियों मेघवालों की ढाणी में गत छह वर्षों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में निर्मित जीएलआर में गत छह वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। जिसके कारण जीएलआर व पशुखेली सूखी पड़ी है। ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी जंगलों में भटक रहे है। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से जलापूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है।
कजोई (पोकरण). ग्राम पंचायत पदमपुरा के सोहनपुरा स्थित पूनियों की ढाणी में गत लम्बे समय से जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यहां 50 परिवारों की आबादी निवास करती है। जिनके वर्षों पूर्व जीएलआर का निर्माण तथा मवेशी के लिए पशुखेली का निर्माण करवाया गया था। यहां गत लम्बे समय से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसी प्रकार यहां निर्मित पशुखेली भी सूखी होने के कारण मवेशी जंगलों में पानी के लिए भटक रहे है। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से यहां जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जलापूर्ति के अभाव में जीएलआर व पशुखेली जर्जर भी हो चुके है। दूसरी तरफ जलदाय विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो