scriptWeather counterattack: drizzle at night, fog in the morning | मौसम का पलटवार: रात में बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा | Patrika News

मौसम का पलटवार: रात में बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा

locationजैसलमेरPublished: Nov 08, 2023 07:49:34 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

रात में बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा

मौसम का पलटवार: रात में बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा
मौसम का पलटवार: रात में बूंदाबांदी, सुबह छाया कोहरा

पोकरण क्षेत्र में मंगलवार को अचानक बदले मौसम के बाद रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के कोहरे का असर देखा गया। रात में 10 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और मध्यरात्रि करीब 12 बजे अचानक तेज बौछारों के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। करीब 5 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे कस्बे की सड़कें तर हो गई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। पूरी रात तेज हवा चलती रही। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह आसमान में हल्का कोहरा छा गया और तेज हवा चलने से लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। सुबह 8 बजे तक हल्के कोहरे का असर रहा। 9 बजे बाद सूर्य की तेज किरणें निकली। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। शाम ढलने के साथ फिर तेज हवा चलने से मौसम हल्की गुलाबी सर्दी का हो गया। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.