scriptWeather News Today More than 3 inches of rain falls in jaisalmer | Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर: 1975 के बाद रिकॉर्ड बारिश, रेगिस्तान में बरसा 84.2 एमएम पानी | Patrika News

Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर: 1975 के बाद रिकॉर्ड बारिश, रेगिस्तान में बरसा 84.2 एमएम पानी

locationजैसलमेरPublished: Oct 18, 2023 08:22:26 am

Submitted by:

santosh Trivedi

Rajasthan Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर स्वर्णनगरी सहित जिले भर में देखने को मिल रहा है। स्वर्णनगरी में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक बना रहा। कभी तेज तो कभी धीमी गति से हुई बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित नजर आया।

rain_in_rajasthan.jpg

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक रहा। जैसलमेर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर में 1975 के बाद सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 84.2 मिलीमीटर यानी करीब तीन इंच बारिश हुई। वहीं, सोमवार रात बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर ठंडक रही। इससे अधिकतर जिलों मेें दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.