scriptजब धर्म पर संकट आया है देवताओं ने धर्म रक्षार्थ अवतार लिया है: गिरधारी | When there is a crisis on religion, the gods have incarnated the relig | Patrika News

जब धर्म पर संकट आया है देवताओं ने धर्म रक्षार्थ अवतार लिया है: गिरधारी

locationजैसलमेरPublished: Jan 24, 2021 08:42:08 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– राम मंदिर जन जागरण समिति की ओर से रथ यात्रा का आयोजन

जब धर्म पर संकट आया है देवताओं ने धर्म रक्षार्थ अवतार लिया है: गिरधारी

जब धर्म पर संकट आया है देवताओं ने धर्म रक्षार्थ अवतार लिया है: गिरधारी

जैसलमेर. राम मंदिर जन जागरण समिति जैसलमेर के तत्वावधान में चल रहे रथ यात्रा के तहत शनिवार को डांगरी, फतेहगढ़, रीवड़ी, फतेहगढ़ एवं देवीकोट में धर्म सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हर गांव के ग्रामीणों की ओर से उत्साह के साथ स्वागत एवं सत्कार किया। सभी जगहों पर बालिका कलशए महिला एवं पुरुष भजन मंडलियों की ओर से रथ का स्वागत किया जा रहा है। डांगरी गांव की धर्मसभा में जिला प्रचारक गिरधारी ने बताया कि इस देश ने अनेक संकटों को झेला है। हमारा देश देवताओं का देश है जब जब भी धर्म पर संकट आया है, देवताओं ने धर्म रक्षार्थ अवतार लिया है। भारत देश का इतिहास स्वर्णिम रहा है। सोने की चिडिय़ा कहा जाने वाला देश रहा है। आज हमारे देश में आराध्य प्रभु राम का मंदिर बनने का समय आ गया है, जिसमें हम सब को सहयोगी बनना है। जिला बौद्धिक प्रमुख जेठूदान ने बताया कि प्रत्येक रामभक्त का अंश राम मंदिर में लगे है। सभी की यह प्राथमिकता है। देश का अस्तित्व प्रभु राम से ही है, धर्म के कार्य में लगकर अपने जीवन का उद्धार करें। देश धर्म समाज के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। हम अपने पूर्वजों का अनुसरण करते हुए धर्म के काम के लिए आगे आए। बजरंग दल विभाग संयोजक लालूसिंह सोढ़ा ने बताया कि आज देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है। हम विजय की ओर अग्रसर है। पदमाराम खंड कार्यवाह ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रत्येक गांव के ग्रामीणों के द्वारा बड़े जोश के साथ स्वागत किया जा रहा है। दिव्य कार्यक्रम हो रहे है। ग्रामीण बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग ले रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो