जीवन में ईमानदारी और मेहनत से इंसान छू सकता है हर उंचाई
-छात्राध्यापकों को सिखाए गणित के गुर
जैसलमेर
Published: May 11, 2022 08:08:00 pm
जैसलमेर. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को गणितज्ञ डॉ. अमृतलाल मेहरा ने छात्राध्यापकों को गणित के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि जीवन में ईमानदारी और मेहनत से इंसान हर उंचाई को छू सकता है। उन्होंने विश्व के महान गणितज्ञ रामानुज की गणित की थ्योरी तथा जीवनी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने रिलेटिविटी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों की गणित के प्रति रुचि जागृत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने जैसलमेर के महान गणितज्ञों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 500 साल पहले जैसलमेर के ही चंडूजी ने जो पंचांग बनाया वह आज भी चंडू पंचाग के नाम ने जाना जाता है। उन्होंने दीवान सालिमसिंह के पौत्र मोहता अजीत के बारे में बताते हुए कहा कि वह भी अच्छे गणित के ज्ञाता थे। साथ ही गोपा गणित का जिक्रकरते हुए जैसलमेर में चलने वाली गणित के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीवन में अनेक उतार चढ़ावों का सामने करते हुए भी जैसलमेर से अति पिछडे क्षेत्र से निकल कर कैसे उन्होंने गणित विषय में महारत हासिल की। उल्लेखनीय है कि डॉ. मेहरा की प्रारंभिक शिक्षा जैसलमेर में हुई तथा उसके बाद उन्होंने जोधपुर में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने राजस्थान में सर्व प्रथम रिलेटिविटी (सापेक्षता) में पीएचडी की उपाधि 1963 में प्राप्त की। गणित विषय पर की गई शोध व रिलेटिविटी के क्षेत्र में किए गए कार्य के जनरल आज भी अमेरिका एवं अन्य देषों में उपयोग में लिए जाते है। डाइट परिसर में पहुंचने पर व्याख्याता बंशीधर पुरोहित तथा ईश्वरसिंह भाटी ने उनका माल्यार्पण कर एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हरिश छंगाणी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ व्याख्याता गोविंदराम, व्याख्याता पूनमाराम बालोच, प्रदीप शर्मा, गौरव पुरोहित सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्राध्यापक उपस्थित थे।

जीवन में ईमानदारी और मेहनत से इंसान छू सकता है हर उंचाई
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
