scriptWorkers should work unitedly, strengthen the organization: Rathore | कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य, संगठन को बनाए मजबूत : राठौड़ | Patrika News

कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य, संगठन को बनाए मजबूत : राठौड़

locationजैसलमेरPublished: Feb 11, 2023 08:09:59 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

- मंडल की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य, संगठन को बनाए मजबूत : राठौड़
कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य, संगठन को बनाए मजबूत : राठौड़

पोकरण. कस्बे के सैन धर्मशाला में शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला मंत्री व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मदनसिंह राजमथाई ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिसे मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही संगठन में कार्य होता है। उन्होंने मंडल क्षेत्र के निष्ठावान व युवा कार्यकर्ताओं से धरातल पर कार्य करने, संगठन को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की बात कही। साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले कार्यक्रमों, अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से नवमतदाता जोडऩे व उनके स्वागत का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने अपने बूथ व मंडल क्षेत्र में 18 वर्ष की उम्र ले चुके युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में जोडऩे, कार्यक्रम आयोजित कर नवमतदाताओं का स्वागत करने की जिम्मेवारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र में नीत भाजपा सरकार की ओर से देश के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे जरुरतमंद परिवारों को लाभ भी मिल रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने की भी बात कही। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी से जुट जाने और पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य कर चुनाव में जनविरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने एवं भाजपा को बहुमत दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों, आदर्शों, कार्यक्रमों, गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गांवों में सदस्यता अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे व भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य चौराहे व्यास सर्किल पर नवमतदाता अभियान के स्टीकर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम व बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण दाधीच, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चंपावत, रमेश टावरी, ओमप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र मेवाड़ा, प्रहलाद शर्मा, छगन माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.