सर्वसमाज को साथ लेकर देशहित में काम: अम्मू
- करणी सेना का अभिनंदन समारोह संपन्न
जैसलमेर
Published: March 31, 2022 04:59:45 pm
जैसलमेर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि हम जैसलमेर से शुरुआत कर अलवर तक परचम लहराएंगे। करणी सेना गद्दारों का विरोध करने वालों का संगठन है। जात-पांत में बांटने वाले लोग अपनी दुकान चलाते हैं लेकिन करणी सेना सर्व समाज को साथ लेकर देश हित की बात करती है। अम्मू ने कहा कि करणी सेना फिल्मों का ही विरोध नहीं करती बल्कि युवाओं को रोजगार दिलाती है। सूरजपाल अम्मू बुधवार को जैसलमेर की व्यास बगेची में आयोजित करणी सेना के अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करत रहे थे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष राठौड़, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह भाटी तथा दुष्यंत सिंह मंच पर उपस्थित थे। सूरजपाल अम्मू ने सुरेन्द्र सिंह भाटी का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया वहीं भाटी ने अम्मू को बुके भेंट कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आसरी मठ के मठाधीश त्रिलोकनाथ, फागण पुरी महाराज, बृजपुरी, मोहन गिरी का भी स्वागत किया गया।
करणी सेना की महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी गर्ग ने बताया कि करणी सेना सिर्फ राजपूतों का संगठन नहीं है। यह सर्व समाज का संगठन है जो युवाओं व महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में प्रयासरत है। उम्मेद सिह करीरी ने कहा कि जातिवाद का जहर इस देश में राजनेताओं द्वारा घोला गया है। सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर राष्ट्रहित की सोच बनाना, रोजगार सृजन करना करणी सेना के कार्यों में शामिल है।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री व्यापार मंडल मोहित अग्रवाल, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष बहादुर सिंह डाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवराज सिंह, प्रदेश महामंत्री लोकेश सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री युवा शक्ति हैप्पी बना, लोकसभा अध्यक्ष नरपत सिंह टेकरा जोधपुर संभाग अध्यक्ष जेठू सिंह जी महिला शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष किरण कंवर, जोधपुर जिला अध्यक्ष गोपालसिंह, विधानसभा अध्यक्ष जबर सिंह पिथला, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकला, नगर अध्यक्ष विक्रम चूरा, दिनेश जैन, आनंद सिंह पडियार, जगदीश ओड, देवीसिंह, गोविंद सिंह, बलवीर सिंह, रूपसिंह, दुर्गसिंह, प्रवीण व्यास, गणपतसिंह सोढ़ा, आनंद श्रीपत, विनोद थानवी, नरपत सिंह, उम्मेद मल मेघवाल, मुरली मेघवाल, कमल नाई, सेम सिंह, सौरभ गोस्वामी, महावीर जैन, ओम सोनी, संदीप खत्री, वीरेंद्र जैन, कपिल शारदा आदि मौजूद थे।

सर्वसमाज को साथ लेकर देशहित में काम: अम्मू
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
