scriptजालंधर के पादरी पर बलात्कार के आरोप के खिलाफ बचाव में आई आल इंडिया क्रिश्चियन कमेटी | All India Christian committee took side of Jalandhar Pastor Bajinder | Patrika News

जालंधर के पादरी पर बलात्कार के आरोप के खिलाफ बचाव में आई आल इंडिया क्रिश्चियन कमेटी

locationजालंधरPublished: Nov 02, 2018 05:47:47 pm

Submitted by:

Prateek

आल इंडिया क्रिश्चियन कमेटी के प्रमुख अनवर मसीह ने कहा कि…

representative photo

representative photo

(चंडीगढ,जालंधर): पंजाब के जालंधर के पादरी बजिंदर पर लगे बलात्कार के आरोप के खिलाफ शुक्रवार को आल इंडिया क्रिश्चियन कमेटी उनके बचाव में सामने आई है।

 

यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में आल इंडिया क्रिश्चियन कमेटी के प्रमुख अनवर मसीह ने कहा कि जिस महिला ने पादरी बजिंदर पर बलात्कार का आरोप लगाया है, वही महिला अन्य दो लोगों पर बलात्कार का आरोप लगा चुकी है। इस बारे में हमारे पास सबूत मौजूद हैं। इसके साथ ही जिस मकान में बलात्कार करने का आरोप लगा गया है, उस मकान की मालकिन ने भी पत्रकार वार्ता में बताया कि वह मकान किसी और को पहले ही किराए पर दिया जा चुका था। पादरी बजिंदर की पत्नी भी पत्रकारवार्ता में पहुंचीं और अपने पति की बेगुनाह बताया।

 

अनवर मसीह ने कहा के बजिंदर पादरी को इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, पर लगाए गए आरोप पूर्णतया गलत हैं। जिस मकान में 7 नवंबर 2017 को महिला ने अपने साथ बलात्कार होने का आरोप लगाया है, वह मकान 1 नवंबर को ही किसी और को किराए पर दिया जा चुका था। यह सरासर पादरी को बदनाम करने की साजिश है। हम सरकार से अपील करते हैं कि किसी पर भी बलात्कार का मामला दर्ज करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल की जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो