Watch Video: जाने क्या बात हुई… बीच सड़क एक दूसरे को पीटने लगे युवक-युवतियां
जालंधरPublished: Sep 22, 2019 07:27:16 pm
Jalandhar: पहले लड़के लड़कियों ने पब (Pub) में शराब पी फिर बीच सड़क पर देर रात जो हंगामा बरपा कि सब हैरत में पड़ गए। बीच सड़क पर लड़के लड़कियों का झगड़ा (Qurrel) और पिटाई देख पब्लिक के साथ पुलस भी तमाशबीन बनी रही।
Watch Video: जाने क्या बात हुई… बीच सड़क एक दूसरे को पीटने लगे युवक-युवतियां
जालंधर : पहले लड़के लड़कियों ने पब में शराब पी फिर बीच सड़क पर देर रात जो हंगामा बरपा कि सब हैरत में पड़ गए। बीच सड़क पर लड़के लड़कियों का झगड़ा और पिटाई देख पब्लिक के साथ पुलस भी तमाशबीन बनी रही। मामला जालंधर के मॉडल टाउन इलाके का है। देर रात मॉडल टाउन इलाके के पेडूलर पब में लड़के लड़कियों ने शराब पी उसके बाद आपस में झगड़ पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। देर रात करीब 11 बजे माडल टाउन मेन मार्केट में युवक-युवतियों की हाथापाई देखने को लोगों की भीड़ लग गई। बीच सड़क सकूटरी सवार दो लड़कियों की उनके दोस्तों ने पिटाई कर दी तो लड़कियां भी उनको पीटती दिखीं। पीसीआर गाड़ी में पुलिस बैठे बैठे तमाशा देख रही थी। मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाया तो युवको ने उनके मोबाईल छीन लिए। इतना सब होने के बाद जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसीपी विमल कांत ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी लड़के लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है ना ही किसी कि इस मामले में शिकायत दी है।