scriptपंजाब उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, जनता ने 4 में से 3 सीट डाली झोली में | Punjab Assembly ByElection 2019: Congress Wins 3 Out Of 4 Seats | Patrika News

पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, जनता ने 4 में से 3 सीट डाली झोली में

locationजालंधरPublished: Oct 24, 2019 06:33:00 pm

Submitted by:

Prateek

Punjab Assembly ByElection 2019: चारों सीटों पर कुल 66.50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 7 लाख 76 हजार 7 मतदाताओं ने यहां मैदान में उतरे 33 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया…

Punjab Assembly ByElection 2019

पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, जनता ने 4 में से 3 सीट डाली झोली में

(जालंधर): पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। 4 सीटों के उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस ने 3 सीटें अपनी झोली में डाल दी है। फगवाड़ा से कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल ने भाजपा के राजेश बाघा को 26,116 वोटों के अंतर से हरा दिया है। यह सीट 12 साल बाद कांग्रेस के हाथ आई है, वहीं अकाली दल का गढ़ माने जाते जलालाबाद हलके से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर आमला 16,136 वोटों से विजयी रहे। मुकेरियां सीट पर कांग्रेस की इंदूबाला जीत गई। इसके अलावा दाखां सीट पर अकाली दल के मनप्रीत सिंह अयाली 14672 वोटों से जीते।


इससे पहले साेमवार को फगवाड़ा में 55.97 फीसदी, जलालाबाद में 78.76 फीसदी, मुकेरियां में 59 फीसदी और दाखा में 71.86 फीसदी मतदान हुआ है। चारों सीटों पर कुल 66.50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। चारों सीटों पर कुल 7 लाख 76 हजार 7 मतदाताओं ने यहां मैदान में उतरे 33 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया।


बता दें कि मई 2019 में हुए आम चुनाव में फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा से विधायक एवं शिरोमणि अकाली दल बाद के प्रधान सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट के लिए सांसद चुने गए, वहीं फगवाड़ा के विधायक सोमप्रकाश होशियारपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद में बैठे हैं। इसके चलते इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराना लाजमी हो गया था। मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के बाद हाल ही में 27 अगस्त को निधन हो गया। वह 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में वह मुकेरियां सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे, वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बब्बी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने भाजपा के अरुणेश कुमार को मुकेरियां सीट पर हराया था।

 

इसके अलावा लुधियाना के दाखां विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे वरिष्ठ नेता हरविंदर सिंह फूलका ने पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पहले पार्टी से तो फिर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो