script

अवैध संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या,बेटी को किया घायल

locationजालंधरPublished: Nov 10, 2017 11:43:01 pm

जाब में जालंधर में पत्नी पर अवैध संबंधों के संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी

Wife murdered

चंडीगढ़। पंजाब में जालंधर में पत्नी पर अवैध संबंधों के संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी जबकि बीच बचाव करते हुए उसकी बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जालंधर के दीपनगर में ऑटो चालक संजय कुमार को अपनी पत्नी शोभा के पड़ोस के ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। जिसके चलते घर में अक्सर झगड़ा रहता था।

इस घटना में घायल अमिषा ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसकी मां व पिता में शुक्रवार सुबह झगड़ा हुआ। इसके बाद संजय ने शोभा पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमिषा के मुताबिक जब वह बीच बचाव के लिए गई तो पिता ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरियाणा के जवान ने पठानकोट में की आत्महत्या

पंजाब के पठानकोट स्थिति एयरफोर्स विंग में तैनात हरियाणा के एक जवान ने आज सुबह अपनी ही सर्विस रिवाल्वर के साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह सैन्य कर्मी का तनावग्रस्त होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।


जानकारी के अनुसार पठानकोट एयरबेस पर तैनात सैनिक तेजस हुड्डा की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। कुछ दिन पहले तक पत्नी उसी के साथ पठानकोट में रह रही थी, लेकिन इस बीच दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद पत्नी गांव लौट गई। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा।

शुक्रवार सुबह उसने खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार ली। आत्महत्या के समय वह ड्यूटी पर तैनात था। मौके पर मौजूद एयरफोर्स जवानों ने उसे अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों द्वारा सूचित किए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो