जालौन

बदनीयत से घर में घुसा अधेड़, जमकर इतनी हुई पिटाई कि जान ही निकल गई

महिला के साथ छेड़खानी करने वाले को घर वालों ने जमकर इतना पीटा कि उसकी जान ही निकल गई।

जालौनSep 19, 2018 / 01:25 pm

Mahendra Pratap

बदनीयत से घर में घुसा अधेड़, जमकर इतनी हुई पिटाई कि जान ही निकल गई

जालौन. जनपद के ग्राम खड़गोई में बुरी नियत से एक व्यक्ति पड़ोस के घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और उन्होंने घर में घुसे व्यक्ति को बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और पुलिस को सूचना कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को घायल अवस्था में देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देख चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया लेकिन अब उसे झांसी ले जाया जा रहा था उस दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये हैं पूरा मामला

मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम खडगोई का है। बताया गया कि इस गांव की रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय सुनील वाजपेयी रात के अंधेरे में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए और उन्होंने उस शख्स को पकड़ लिया और बंधक बनाकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी हालत देख उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने हालात देख सुनील को झांसी के लिए रेफर कर दिया। जब उसे इलाज के लिये झांसी ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इस घटना के बाद म्रतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को देखते हुई पुलिस ने भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं इस मामले के बाद पिटाई करने वाले फरार हो गए। वहीं म्रतक की पत्नी की तहरीर पर मामले को गंभीरता से देखते हए पुलिस ने पिटाई करने वाले आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पकड़ने के बाद जमकर पिटाई

इस मामले में महिला की भतीजी सोनम ने बताया कि उसके घर में सुनील बदनीयत से घुस आया था और उसके चाची के साथ अश्लील हरकतें करनी चाही लेकिन पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई हुई। वही इस मामले में एसपी डाक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पिटाई करने वाले सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं।

Home / Jalaun / बदनीयत से घर में घुसा अधेड़, जमकर इतनी हुई पिटाई कि जान ही निकल गई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.