script

अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा, धरने पर बैठे कांग्रेसी व सपाई

locationजालौनPublished: Sep 14, 2019 10:50:22 am

जालौन के श्री गांधी इंटर कॉलेज में कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया।

अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा, धरने पर बैठे कांग्रेसी व सपाई

अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा, धरने पर बैठे कांग्रेसी व सपाई

जालौन. जालौन के श्री गांधी इंटर कॉलेज में कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की साथ ही कहा कि दो अक्टूबर के पहले बापू की नई प्रतिमा को स्थापित कराया जाए। इसके साथ मामले का जल्द खुलासा कर, इसको अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था प्रतिमा का अनावरण

गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के छज्जे पर गांधी प्रतिमा स्थापित है। वर्ष 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था। शुक्रवार सुबह चौकीदार अवधेश कुमार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उसने प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल को सूचना दी। प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक पहुंचे तो छत पर सिर पड़ा मिला। सोशल मीडिया पर जब घटना की खबर फैल गई तो प्रकरण ने संवेदनशील रूप ले लिया। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और सरकार तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित व कई और नेता भी वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा ने खड़े होकर तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराई। एसपी डॉ. सतीश कुमार का कहना है प्रतिमा तोडऩे में जिसका भी हाथ है, उसे बेनकाब कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी अवधेश सिंह ने कहा कि मूर्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो