scriptBasant Panchami 2019 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की ऐसे करें पूजा, ये मनोकामनाएं होंगी पूरी | Basant Panchami 2019 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mahatva | Patrika News

Basant Panchami 2019 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की ऐसे करें पूजा, ये मनोकामनाएं होंगी पूरी

locationजालौनPublished: Feb 01, 2019 11:49:20 am

Submitted by:

Neeraj Patel

Basant Panchami 2019 : वसंत पंचमी (Vasant Panchami) साल 2019 में 10 फरवरी दिन रविवार को है और मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.40 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक रहेगा।
 

Basant Panchami 2019 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mahatva

Basant Panchami 2019 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की ऐसे करें पूजा, ये मनोकामनाएं होंगी पूरी

जालौन. बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्यौहार हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साल 2019 में बसंत पंचमी डेट (Basant Panchami Date) 10 फरवरी को है। इस वर्ष 2019 में बसंत पचंमी का त्योहार 10 फरवरी दिन रविवार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष रूप से हर साल पूजा की जाती है क्योंकि मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। इसके साथ ही बसंत पंचमी के दिन सभी बच्चे मां सरस्वती की शुभ मुहूर्त में पूजा करके उनसे विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगते हैं।

ये है साल 2019 का वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त (Vasant Panchami Shubh Muhurat)

1, वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.40 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक रहेगा।

2. वसंत पंचमी तिथि माघ शुक्ल पंचमी शनिवार 9 फरवरी की दोपहर 12.25 बजे से शुरू होगी।

3. वसंत पंचमी तिथि रविवार 10 फरवरी को दोपहर 2.08 बजे समाप्त होगी।

वसंत पंचमी पूजा विधि (Vasant Panchami Puja Vidhi)

वसंत पंचमी पर सभी बच्चे विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती की पूजा करें। सभी लोग सुबह जल्दी उठकर निवृत्त होकर मां भगवती सरस्वती की आराधना करें। इसके बाद दिन के समय यानि पूर्वाह्नकाल में स्नान आदि के बाद भगवान गणेश जी का भी ध्यान करें। स्कंद पुराण के अनुसार सफेद पुष्प, चन्दन, श्वेत वस्त्रादि से देवी सरस्वती जी की पूजा करें। पूजा के बाद अष्टाक्षर मूल मंत्र “श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा” का जाप करें।

बसंत पंचमी महत्व (Basant Panchami Mahatva)

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का बड़ा ही महत्व होता है क्योंकि पीला रंग बसंत का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन से ही बंसत ऋतु के मौसम की शुरूआत हो जाती हैं। बंसत ऋतु को सभी मौसमों में बड़ा माना जाता है। इस मौसम में न तो चिलचिलाती धूप होती है, न सर्दी और न ही बारीश, वसंत में पेड़-पौधों पर ताजे फल और फूल खिलना शुरू हो जाते हैं। इसलिए बसंत पंचमी का त्यौहार लोगों के लिए बड़ा महत्व होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो