scriptदबंगों ने होटल संचालक व उसके पुत्र को शराब के नशे में बेरहमी से पीटा | Goons in drunk condition beat Hotel owner in Jalaun crime news | Patrika News

दबंगों ने होटल संचालक व उसके पुत्र को शराब के नशे में बेरहमी से पीटा

locationजालौनPublished: Mar 29, 2018 07:32:57 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

घायलावस्था में होटल संचालक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Kalindi Dhabha

Kalindi Dhabha

जालौन. कालपी में दबंगों का कहर देखने को मिला। जहाँ दबंगों ने शराब के नशे में धुत होकर एक होटल पर उपद्रव मचाया साथ ही होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुये मरणासन्न कर दिया। घायलावस्था में होटल संचालक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- भाजपा के इस सांसद ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छुए पैर, और कहा ये..

घटना कालपी कोतवाली के यमुना नदी के पुराने पुल के समीप स्थित कालिन्द्री ढाबा की है। बताया गया है कि कुछ लोग कानपुर देहात के ग्राम अमरौधा से मूर्ति विसर्जन के लिए कालपी की यमुना नदी में आये। रात्रि के समय सभी लोग वापस गॉंव जा रहे थे। इसी दौरान यमुना नदी पर स्थित कालिंदी ढाबा पर तीन दर्जन लोग पहुंचे और शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने लगे। हंगामा देख होटल मालिक गन्धर्व सिंह व उनके पुत्र अमन व दो कर्मचारियों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उक्त लोग सभी के साथ मारपीट करने लगे और जमकर पिटाई करते हुई घायल कर दिया तथा होटल का सामान व पैसे उठा ले गये। होटल संचालक को दबंगों ने इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
घायल होटल संचालक गंधर्व सिंह ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में नशे में धुत दबंग ढाबे की रसोई में घुसने लगे। जब उन्होंने ऐतराज किया तो दबंगों ने आपा खोते हुए मारपीट कर दी। वहीं अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर आलोक का कहना है कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो