Jalaun News: जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे नाराज होकर उसने यह घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और आरोपी युवक के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने के साथ ही महिला ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। इससे नाराज युवक ने हत्या की योजना बना डाली।
बीते दिन, आरोपी युवक ने महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जब महिला मिलने पहुंची तो युवक ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मृतक महिला के पति ने रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Updated on:
13 Jul 2024 12:50 pm
Published on:
07 Jul 2024 02:34 pm