scriptयूपी के इस जिले में कई वर्षों पुराना है चमत्कारिक रामजानकी मन्दिर, दर्शन मात्र से ही हो जाती हर मनोकामना पूरी | Many year old miracle Ram murti | Patrika News

यूपी के इस जिले में कई वर्षों पुराना है चमत्कारिक रामजानकी मन्दिर, दर्शन मात्र से ही हो जाती हर मनोकामना पूरी

locationजालौनPublished: Jun 16, 2019 05:26:29 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

यूपी के इस जिले में भगवान राम की सिद्ध मूर्ति है जिसके एकमात्र दर्शन करने से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
 

Many year old miracle Ram murti

यूपी के इस जिले में कई वर्षों पुराना है चमत्कारिक रामजानकी मन्दिर, दर्शन मात्र से ही हो जाती हर मनोकामना पूरी

जालौन. अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते है तो यूपी के इस जिले में भगवान राम की सिद्ध मूर्ति है जिसके एकमात्र दर्शन करने से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यहां के पुजारी का कहना है कि रामजानकी मन्दिर कई वर्षों पुराना है इसकी मान्यता के बारे में ज्यादा लोगों को मालूम नहीं है। इसलिए यहां पर बाहरी लोग ज्यादा नहीं आते हैं। जब राम जानकी की जलविहार यात्रा निकाली जाती है और पूरे गांव के लोग दर्शन करने के लिए एकत्रित हो जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यहां के रामजानकी मन्दिर में भगवान राम की बहुत ही चमत्कारिक मूर्ति हैं। जिसके दर्शन करने से लोगों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस पूरे गांव पर रामजानकी भगवान की कृपा बनी रहती है इस गांव में अब तक कभी भी किसी पर कोई विपत्ति नहीं आई है।

मान्यता के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं है मालूम

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के छोटे से शहर के गांव में राम जानकी भगवान का मन्दिर स्थित है। राम जानकी भागवान का यह मन्दिर कई वर्षों पुराना है लेकिन इसकी मान्यता के बारे में ज्यादा लोगों को मालूम नहीं है। इसलिए यहां पर केवल गांव के ही लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। गांव वालों का कहना है कि वह रोज राम जानकी भागवान की पूजा के लिए आते हैं और राम जानकी भागवान की कृपा से इस गांव के लोगों पर बनी रहती है। इस गांव के चौधरी परिवार के लोग रामजानकी मन्दिर के संरक्षक हैं।

रविवार को जरूर करें यह काम साथ ही कुम्भ,वृष,मिथुन राशिवाले रहे सावधान

मन्दिर में रहने वाले पुजारी राजेन्द्र तिवारी बताते हैं कि उनके बड़े भाई बापू के अलावा रामजानकी की मूर्ति कोई भी मन्दिर से उठाकर जलविहार यात्रा के लिए विमान पर कोई भी नहीं रख सकता है। सालभर में यहां पर केवल एक बार ही जलविहार यात्रा निकाली जाती है। उस दिन पुजारी के बड़े भाई को ही जलविहार यात्रा निकलवाने के लिए 60 किलोमीटर दूर झांसी जिले के एरच से आना पड़ता है। उनके बिना यहां पर रामजनकी भगवान की जलविहार यात्रा नहीं निकलती है।

सोमवती अमावस्या की रात धन-धान्य व सुख-संम्पदा पाने के लिए करें यह काम

बता दें कि जब भी कोई बड़ा पर्व आता है तो रामजानकी मन्दिर में बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है। सावन के महीने में यहां पर भगवान राम झूला भी झुलाया जाता है और दीवाली के त्यौहार पर पूरे मन्दिर को बड़े ही धूमधाम से सजाया जाता है। ो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो