scriptविजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, फेंकू सरकार के बाद भाजपा अब बेचू सरकार भी हो गई | samajwadi party akhilesh yadav rath reached jalaun comment on BJP Govt | Patrika News

विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, फेंकू सरकार के बाद भाजपा अब बेचू सरकार भी हो गई

locationजालौनPublished: Oct 13, 2021 06:41:37 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

जालौन पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है, इसलिए इस बार जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है।

विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, फेंकू सरकार के बाद भाजपा अब बेचू सरकार भी हो गई

विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, फेंकू सरकार के बाद भाजपा अब बेचू सरकार भी हो गई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जालौन. आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की विजय यात्रा बुधवार को दूसरे दिन जालौन पहुंची। यहां पहले से मौजूद सपाइयों ने जोरदार तरीके से विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा (BJP Govt) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को जुमले बहुत आते हैं। लंबे लंबे वायदे करके भूल जाते हैं। ये भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार कही जाती थी, लेकिन अब वह बेचू सरकार भी हो गई है। क्योंकि भाजपा अब चाहें रेल हो या हवाई जहाज सबकुछ बेचने पर आमादा है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश की विजय रथयात्रा को खजांची ने दिखाई झंडी, नोटबंदी में बैंक में जन्म था खजांचीनाथ, बताया यात्रा का उद्देश्य

बोले भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है, सब बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि कुछ सालों बाद ऐसा न हो कि यह सरकार भी एक कंपनी बन जाए। अखिलेश ने बुंदेलखंड के लोगों का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि बुंदेलखंड धरती की जनता ने भाजपा के सभी विधायक, सांसद जिताए, लेकिन भाजपा ने बुंदेलखंड के लोगों को इसके बदले में कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बेचू सरकार को इस बार वोट की चोट से सबक सिखाना है और सपा की सरकार बनानी है। इस बार जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के साथ रही है और रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो