scriptरथ पर सवार अखिलेश यादव को देख फूलन की मां की आंखे हुईं नम, चंद मिनट के समय में हुईं कई बातें | samajwadi party vijay rath akhilesh yadav met mother of Foolan devi | Patrika News

रथ पर सवार अखिलेश यादव को देख फूलन की मां की आंखे हुईं नम, चंद मिनट के समय में हुईं कई बातें

locationजालौनPublished: Oct 14, 2021 12:12:46 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

अखिलेश यादव को देख शेखपुर गुढ़ा गांव से आ पहुंची फूलन देवी की मां मुला देवी का चेहरा भी खिल उठा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का माथा चूम लिया।

रथ पर सवार अखिलेश यादव को देख फूलन की मां की आंखे हुईं नम, चंद मिनट के समय में हुईं कई बातें

रथ पर सवार अखिलेश यादव को देख फूलन की मां की आंखे हुईं नम, चंद मिनट के समय में हुईं कई बातें

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जालौन. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की विजय रथ यात्रा (Samajwadi Vijay Rath Yatra) हमीरपुर से जब जालौन पहुंची तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को देख फूलन देवी (Foolan Devi) की मां मुला देवी (Mula Devi) की आंखे डबडबा आईं। अखिलेश को देख उन्हे अपनी बेटी फूलन के सांसदी के दिन याद आ गए। उनके साथ फूलन के गांव शेखपुर गुढ़ा के प्रधान रामबाबू निषाद का चेहरा भी अखिलेश यादव को देख खिल उठा। अपने बस रूपी रथ से जनसभा समाप्त करने के बाद अखिलेश ने जैसे ही मुला देवी को देखा तो वह उतरकर नीचे आए और उनकी तरफ बढ़ चले।
मुला देवी भी अखिलेश की तरफ बढ़ीं और उनका मस्तक चूम लिया। यह नजारा देख सभी लोग भावुक हो गए। प्रधान का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी बात कही है। इसलिए फूलन की मां को काफी उम्मीदें हैं। कार्यकर्ताओं के उमड़े जनसैलाब के बीच ही अखिलेश ने मुला देवी से उनके हालचाल लिए। और सरकार बनने पर हर संभव मदद का वादा भी किया।
नम आंखों से मुला देवी अखिलेश से बोली भगवान ऐसा बेटा सभी मां को दे। अखिलेश के द्वारा मदद का भरोसा देने पर मुला देवी का चेहरा एक बार फिर खिल उठा। इसके बाद फिर से अखिलेश अपने विजय रथ पर सवार होकर आगे बढ़ गए। मुला देवी ने वार्ता करने पर मीडिया को बताया कि उनकी अंतिम इच्छा यही है कि एक बार फिर से अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। वहीं प्रधान का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो