scriptशिवपाल सिंह बोले उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे नेताजी, सपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात | Shivpal Singh Yadav Told For Alliance With Samajwadi Party Again | Patrika News

शिवपाल सिंह बोले उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे नेताजी, सपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात

locationजालौनPublished: Oct 19, 2021 05:17:58 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

शिवपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर एक बार फिर अपनी बात दोहराई है।

शिवपाल सिंह बोले उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे नेताजी, सपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात

शिवपाल सिंह बोले उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे नेताजी, सपा से गठबंधन को लेकर कही ये बात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जालौन. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatishil Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अपनी परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra of PSP) लेकर जालौन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ प्रसपा (PSP Alliance) के गठबंधन का सुरूर यहां भी दिखाई दिया। शिवपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर एक बार फिर अपनी बात दोहराई है। शिवपाल यादव ने कहा कि गठबंधन के लिए पहले वह समाजवादी पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) करेंगे। प्रसपा ने मुलायम सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह बोले सपा में विलय नहीं बल्कि गठबंधन संभव, सरकार बनाने की चाभी है प्रसपा के पास

उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। शिवपाल सिंह ने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। शिक्षित युवा बेरोजगार है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कहा कि जालौन जनपद में जितने भी पुल बने हैं। मेडिकल कालेज सहित जितना भी विकास कार्य हुआ है वह सब उनके मंत्रित्व काल में हुआ है। उन्होंने कालपी क्षेत्र के पूर्व मंत्री सहित कई बार विधायक रहे चौधरी शंकर सिंह का नाम लेकर भाषण की शुरुआत की। बोले कि कालपी में जितना विकास हुआ है वह सब चौधरी शंकर सिंह के समय मे हुआ है। कहा कि यह परिवर्तन यात्रा इस बार प्रदेश में परिवर्तन लायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो