9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, कार्रवाई के दिये निर्देश

एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, कार्रवाई के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये निर्देश

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Ruchi Sharma

Aug 22, 2017

Jalaun

JALAUN

जालौन. शासन के निर्देश पर जालौन के उपजिलाधिकारी भैरव पाल सिंह ने आज जालौन विकासखंड के कई प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। जहां पर कई ऐसे विद्यालय मिले जहां पर शिक्षक कई दिनों से लापता थे। लापता शिक्षकों के खिलाफ एसडीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

बता दें कि शासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को निर्देश दिये थे कि वह सरकारी स्कूलों में जाकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा ले और शासन को इसकी रिपोर्ट दे। इसी क्रम में मंगलवार को जालौन के जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण करने का आदेश दिया था। मंगलवार को जालौन विकासखंड के ग्राम काशीपुरा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उपजिलाधिकारी भैरव पाल सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हे प्राथमिक विद्यालय में केवल प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता मिली और सहायक अध्यापिका निशा श्रीवास्तव गायब मिली।

जब सहायक अध्यापिका के बारे में एसडीएम ने पूछा तो प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापक छुट्टी पर है लेकिन जब छुट्टी का प्रार्थना पत्र मांगी तो उन्होंने पुराना प्रार्थना पत्र दे दिया। इसकी जानकारी एसडीएम ने छात्र-छात्राओं से ली तो उन्होंने बताया कि मेडम कई दिनों से नहीं आ रही है जिसके बाद एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका की डांट लगाते हुये उन्हे चेतावनी दी कि इस तरह का बचाव किया गया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

बाद में एसडीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहां पर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका नदारद मिली। नदारत मिलने पर एसडीम ने सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। वही बाद में उन्होंने मिड डे मील की गुडवत्ता को भी परखा जहां पर मिड डे मील सही मिला।

इसके अलावा स्कूलों में बच्चों को अभी तक किताबे न मिलने के कारण उनकी पढ़ाई भी ठीक नहीं हो पा रही है। बाद में एसडीएम भैरव पाल सिंह ने बताया कि कई खामी मिली जिन्हे सुधारने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि अभी स्कूलों में किताबे नहीं मिली है जिससे बच्चों को पढ़ाई नहीं हो पा रही है जल्द से जल्द स्कूलों में किताब पहुंचाई जायेगी जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी तरह हो सके।