इस मामले में 4 लोगों के नाम सामने आये थे। चार आरोपियों में शामिल श्यामू परिहार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद कर दिया था। आरोपी ने सजा से बचने के लिए हवालात में ही अपने गुप्तांग व हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सजा से बचने के लिए हवालात में बंद आरोपी ने हाथ और गुप्तांग की नस काट ली।
कोंच क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि आरोपी श्यामू परिहार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। साथ ही जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।