जालौन

UP Assembly Election 2022: बीजेपी के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र अहम, इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की अटकलें तेज

UP Assembly Election 2022-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की कालपी से चुनाव लड़ने की अटकलें, विधानसभा 2017 में बीजेपी को मिली थी बड़ी सफलता

जालौनAug 26, 2021 / 02:25 pm

Arvind Kumar Verma

UP Assembly Election 2022: बीजेपी के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र अहम, इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की अटकलें तेज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जालौन. UP Assembly Election 2022- आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने अपने सभी बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (State President Swatantradev Singh) का नाम भी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) स्वतंत्रदेव का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कालपी सीट (Assembly Seat Kalpi) से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी द्वारा इसका सर्वे भी शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त माधौगढ़, झांसी और कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट भी इसी सूची में शामिल है। हालांकि कालपी सीट प्रदेश अध्यक्ष के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बुंदेलखंड क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष की अच्छी पकड़

दरअसल स्वतंत्रदेव सिंह कालपी सीट से 2012 में चुनाव लड़ चुके हैं। भले यहां से यहां से परिणाम उनके पक्ष में न रहा हो, लेकिन यहां पर जमीनी स्तर पर अच्छी पकड़ है और लोगों की नब्ज भी जानते हैं। स्वतंत्रदेव का इस क्षेत्र से काफी जुड़ाव रहा है और लोगों के बीच उनकी पैठ है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व बड़े नेताओं को लेकर सीट को लेकर गंभीर है। पार्टी के नेताओं का भी यही मानना है कि स्वतंत्रदेव को बुंदेलखंड क्षेत्र की किसी भी सीट से लड़ाया जा सकता है।
विधानसभा चुनाव 2017 में कालपी से थी बड़ी सफलता

2017 विधानसभा में बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा चयनित सभी प्रत्याशी चुनाव जीते थे इसलिए उनकी यहां अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2017 में भाजपा को कालपी सीट से बड़ी सफलता मिली थी। इसीलिए फिर से बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर पकड़ बनाने के लिए उसके आसपास की सीट से चुना लड़ाने का प्रयास जारी है। पार्टी के नेताओं के मुताबिक कालपी सीट बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भी अहम मानी जाती है। इस तरह अगर प्रदेश अध्यक्ष कालपी से चुनाव लड़ते हैं तो झांसी तक इसके अच्छे परिणाम हो सकते हैं।

Home / Jalaun / UP Assembly Election 2022: बीजेपी के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र अहम, इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की अटकलें तेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.