scriptस्वतंत्रता दिवस पर चारों ओर सुनाई देगी देशभक्ति गीतों की गूंज | 15 August Desh Bhakti Geet mp3 Song Download for Independence Day | Patrika News

स्वतंत्रता दिवस पर चारों ओर सुनाई देगी देशभक्ति गीतों की गूंज

locationजालौनPublished: Aug 14, 2021 03:26:35 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर इन 10 देशभक्ति गीतों की चारों ओर सुनाई देगी गूंज, गाने सुनते ही जाग उठेगा देशभक्ति का जुनून

UP Dus Ka Dum Desh Bhakti Geet mp3 Song Download for Independence Day

#UPDusKaDum : स्वतंत्रता दिवस पर चारों ओर सुनाई देगी देशभक्ति गीतों की गूंज

जालौन. उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी के जालौन जिले में अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के सभी स्कूलों, डिग्री कालेजों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को सभी स्कूलों के बच्चे 7 बजे तक स्कूल पहुंचेंगे और 8 बजे सभी स्कूलों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी दी दिन मनाएंगे। सभी स्कूलों में सुबह होते ही देशभक्ति गीत बजने शुरू हो जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चारों पर देशभक्ति गीतों की ही गूंज सुनाई देगी। पूरा उत्तर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के जश्न में डूबा रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश देशभक्ति गानों के साथ आजादी की खुशियां मनाएगा।

ये 10 देश भक्ति गाने भरेंगे आपके अन्दर नया जोश

अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये 10 देश भक्ति गाने सुनेंगे तो आपको एक नया जोश आएगा और पूरी तरह से इन 10 देशभक्ति गानों में लीन हो जाएंगे और बार-बार आपको इन देशभक्ति गीतों को सुनने का मन करेगा। क्योंकि ये 10 ऐसे देशभक्ति गाने हों जो आपको एक नया जोश प्रदान करते हैं। तो जानिए ऐसे कौन से वो 10 देशभक्ति गाने हैं जो आपके अन्दर जोश भर देंगे।

यह भी पढ़ें

राष्ट्र-गान और तिरंगा फहराते समय भूलकर भी न करें ये गलती, जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

1. ऐ मेरे वतन के लोगों के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करों कुर्बानी।

2. मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती।

3. मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, शान्ति का उन्नति का प्यार का चमन।

4. ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जान तक लुटा जाएंगे।

5. है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं।

6. हर करम अपना करेंगे ऐस वतन तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए।

7. चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है।

8. संदेशे आते हैं संदेशे जाते है कि कब आओगे, तेरे बिन आंगन सूना सूना है।

9. ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तु,मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तु।

10. सुनो गौर से दुनियां वालों चाहे जितना जितना जोर लगा लो हम हैं हिन्दुस्तानी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद जालौन के सभी प्राइमरी स्कूलों में ये देशभक्ति गाने सुबह होते ही बजने शुरू हो जाएंगे और कुछ स्कूलों में तो पूरे दिन कई तरह के कार्यक्रम चलेंगे और सभी स्कूली बच्चे कार्यक्रम का आनन्द लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो