scriptपत्नी की हत्या कर शव को दफनाया था फर्श के नीचे, उसी घर में तीन बच्चों के साथ रहने लगा, डेढ़ साल बाद सच जानकर उड़ गए होश | wife murdered by husband in jalaun | Patrika News

पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया था फर्श के नीचे, उसी घर में तीन बच्चों के साथ रहने लगा, डेढ़ साल बाद सच जानकर उड़ गए होश

locationजालौनPublished: Jan 05, 2020 11:47:59 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

कमरे का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया गया

पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया था फर्श के नीचे, उसी घर में तीन बच्चों के साथ रहने लगा, डेढ़ साल बाद सच जानकर उड़ गए होश

पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया था फर्श के नीचे, उसी घर में तीन बच्चों के साथ रहने लगा, डेढ़ साल बाद सच जानकर उड़ गए होश

जालौन. उरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां के मोहल्ला रामनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर कमरे में शव दफन कर दिया और दिल्ली जाकर काम करने लगा। डेढ़ साल तक किसी को भी वारदात की भनक तक नहीं लगने दी। बेटी से बात नहीं हो पाने पर मायके वालों ने संदेह जताते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस की जांच में पूरा सच सामने आते ही उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पति ने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर कमरे का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया गया।

उरई के सरसौखी गांव निवासी कालीचरण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि रामनगर निवासी दामाद प्रमोद कुमार पुत्र खेमराज ने 30 वर्षीय बेटी विनीता को गायब कर दिया है। डेढ़ साल से बेटी से संपर्क नहीं हुआ। जब भी फोन कर प्रमोद से विनीता से बात कराने का आग्रह करते तो वह टाल-मटोल करने लगता। शुक्रवार को प्रमोद रामनगर स्थित अपने घर आया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर जो राज खुला उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि फर्श में दफन कंकाल बरामद कर लिया गया है। स्वजनों ने कपड़े देखकर पहचान की है। हालांकि पुष्टि के लिए कंकाल का डीनएन कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाने के बाद रविवार को आरोपित को जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में यह बात सामने आई कि पत्नी-पत्नी के मध्य आएदिन कलह होती थी। इस वजह से प्रमोद ने पत्नी की हत्या कर दी। यह हैरानी की बात है कि प्रमोद के स्वजन भी इस बात से अनजान थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो