छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर डाला केरोसिन, हालत नाजुक
जालौनPublished: Oct 29, 2023 08:40:15 am
जालौन में एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक ने किशोरी के ऊपर केरोसिन ऑयल डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


इलाज के दौरान हॉस्पिटल में लड़की।
जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव में विवाद के चलते एक अधेड़ ने छात्रा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस कर आहत हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोहाना गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाना डकोर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसके परिवार से विवाद होता रहता है।