scriptसांचौर का ये ग्रुप जिले में बांटेगा 11 हजार मास्क | 11 thousand masks will be distributed by Satyapur club in district | Patrika News

सांचौर का ये ग्रुप जिले में बांटेगा 11 हजार मास्क

locationजालोरPublished: Apr 04, 2020 10:37:25 am

www.patrika.com/rajasthan-news

11 thousand masks will be distributed by Satyapur club in district

11 thousand masks will be distributed by Satyapur club in district

सांचौर. क्षेत्र का एक सोशल मीडिया गु्रप विपदा के दौरान सदैव आगे आकार सामाजिक सरोकार का कार्य कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है। शहर में सत्यपुर क्लब के नाम से बने इस वॉट्सएप ग्रुप में 252 युवा जुड़े हुए हैं जो किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, महामारी व अतिवृष्टि सहित सामाजिक सरोकार के कार्यों में आगे रहते हैं। इस बार कोरोना महामारी को लेकर जिले की पंाचोंं विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन के माध्यम से इस ग्रुप ने शुक्रवार को करीब 11 हजार मास्क कलक्टर को सुपुर्द कर इन्हें बांटने का कार्य हाथों में लिया है। पिछले 4 साल से सांचौर के ये युवा सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे हैं जो औरों के लिए प्रेरणादायक है। इस ग्रुप के सदस्यों ने कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता व राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई है। प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर यह ग्रुप पूर्ण रूप से प्रशासन का सहयोग कर रहा है। पिछले वर्ष सांचौर में अतिवृष्टि के दौरान भी इन सदस्यों ने प्रशासन के साथ बाढ़ पीडि़़त परिवारों को राशन सामग्री व टेंट की व्यवस्था करवाई थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दानदाताओं के सहयोग से करीब 10 लाख रुपए की राशि इक_ा कर पीडि़तों तक प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस पर सत्यपुर क्लब को उपखंड मुख्यालय व जिला स्तर पर भी सम्मानित किया गया था।
…और कारवां बनता गया
शहर के युवा व्यवसायी योगेश जोशी ने 14 जनवरी 2016 को सत्यपुर क्लब नामक गु्रप बनाया था। जिसमें शहर व क्षेत्र के विकास की बात को लेकर सदैव चर्चा की जाती। क्लब ने विपदा के समय कई असहाय परिवारों को संबल दिया। वर्ष 2016 में अखबार के होकर की मौत पर पीडि़त परिवार की विधवा को बच्चों के पालन पोषण व शिक्षा के लिए क्लब ने 1 लाख 21 हजार की नगद सहायता दी। वहीं 23 वर्षीय केंसर पीडि़ता पंखी देवी के इलाज के लिए 1 लाख 37 हजार, हाड़ेचा में श्रवणकुमार बिश्नोई की दुर्घटना में मौत पर दानदाताओं की मदद से 1 लाख 55 हजार रुपए बच्चों की शिक्षा व परिवार के पोषण के लिए दिए। किसी भी विपरीत परिस्थिति में क्लब के अध्यक्ष महेंद्रसिंह व सचिव एडमिन जोशी सदस्यों से सहायता मांगते हैं और सभी पूरे मन से सहयोग भी कर रहे हैं।
इनका कहना…
पिछले 2 साल से सत्यपुर क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा है। दानदाताओं के सहयोग से जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन के माध्यम से 11 हजार मास्क वितरित किए जाएंगे।
– योगेश जोशी, एडमिन सत्यपुर क्लब
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो