script

जालोर में 36 हजार 525 में मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

locationजालोरPublished: Nov 15, 2019 08:01:07 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

36 thousand 525 voters will vote in Jalore

36 thousand 525 voters will vote in Jalore

जालोर. जालोर नगरपरिषद आम चुनाव के लिए 16 नवम्बर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए स्थापित किए गए मतदान केन्द्रों पर जालोर नगरपरिषद में 39 वार्डों के लिए 36 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जालोर नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 नवम्बर शनिवार को जालोर नगरपरिषद में सवेरे सात बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान होगा। जिसमें जालोर नगरपरिषद में 39 वार्डों के लिए 148 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे है। उन्होंने बताया कि जालोर नगरपरिषद क्षेत्र के 39 वार्डो में कुल 36 हजार 525 मतदाताओं में 18 हजार 947 पुरूष, 17 हजार 577 महिला व 1 ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड सं. 27 में सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका हैं। उन्होंने बताया कि जालोर नगरपरिषद के वार्ड सं. 1 में कुल 872 मतदाताओं में 474 पुरूष व 398 महिला, वार्ड सं. 2 में कुल 1015 मतदाताओं में 518 पुरूष व 497 महिला, वार्ड सं. 3 में कुल 913 मतदाताओं में 492 पुरूष, 420 महिला व 1 ट्रांसजेण्डर, वार्ड सं. 4 में कुल 882 मतदाताओं में 472 पुरूष व 410 महिला, वार्ड सं. 5 में कुल 711 मतदाताओं में 370 पुरूष व 341 महिला, वार्ड सं. 6 में 1206 मतदाताओं में 629 पुरूष व 577 महिला, वार्ड सं. 7 में कुल 849 मतदाताओं में 426 पुरूष व 423 महिला, वार्ड सं. 8 में कुल 790 मतदाताओं में 403 पुरूष व 387 महिला, वार्ड सं. 9 में कुल 793 मतदाताओं में 399 पुरूष व 394 महिला, वार्ड सं. 10 में कुल 606 मतदाताओं में 316 पुरूष व 290 महिला, वार्ड सं. 11 में कुल 1156 मतदाताओं में 583 पुरूष व 573 महिला, वार्ड सं. 12 में कुल 1035 मतदाताओं में 533 पुरूष व 502 महिला, वार्ड सं. 13 में कुल 905 मतदाताओं में 479 पुरूष व 426 महिला, वार्ड सं. 14 में कुल 912 मतदाताओं में 484 पुरूष व 428 महिला, वार्ड सं. 15 में कुल 1120 मतदाताओं में 593 पुरूष व 527 महिला, वार्ड सं. 16 में कुल 969 मतदाताओं में 493 पुरूष व 476 महिला, वार्ड सं. 17 में कुल 911 मतदाताओं में 453 पुरूष व 458 महिला, वार्ड सं. 18 में कुल 694 मतदाताओं में 341 पुरूष व 353 महिला, वार्ड सं. 19 में कुल 863 मतदाताओं में 441 पुरूष व 422 महिला एवं वार्ड सं. 20 में कुल 1238 मतदाताओं में 630 पुरूष व 608 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड सं. 21 में कुल 958 मतदाताओं में 495 पुरूष व 463 महिला, वार्ड सं. 22 में कुल 935 मतदाताओं में 483 पुरूष व 452 महिला, वार्ड सं. 23 में कुल 1221 मतदाताओं में 658 पुरूष व 563 महिला, वार्ड सं. 24 में कुल 1115 मतदाताओं में 561 पुरूष व 554 महिला, वार्ड सं. 25 में कुल 1039 मतदाताओं में 530 पुरूष व 509 महिला, वार्ड सं. 26 में 1065 मतदाताओं में 540 पुरूष व 525 महिला, वार्ड सं. 28 में कुल 500 मतदाताओं में 268 पुरूष व 232 महिला, वार्ड सं. 29 में कुल 897 मतदाताओं में 480 पुरूष व 417 महिला, वार्ड सं. 30 में कुल 802 मतदाताओं में 418 पुरूष व 384 महिला, वार्ड सं. 31 में कुल 1042 मतदाताओं में 531 पुरूष व 511 महिला, वार्ड सं. 32 में कुल 1114 मतदाताओं में 593 पुरूष व 521 महिला, वार्ड सं. 33 में कुल 806 मतदाताओं में 415 पुरूष व 391 महिला, वार्ड सं. 34 में कुल 748 मतदाताओं में 427 पुरूष व 321 महिला, वार्ड सं. 35 में कुल 671 मतदाताओं में 360 पुरूष व 311 महिला, वार्ड सं. 36 में कुल 986 मतदाताओं में 514 पुरूष व 472 महिला, वार्ड सं. 37 में कुल 650 मतदाताओं में 331 पुरूष व 319 महिला, वार्ड सं. 38 में कुल 1444 मतदाताओं में 730 पुरूष व 714 महिला, वार्ड सं. 39 में कुल 1010 मतदाताओं में 519 पुरूष व 491 महिला एवं वार्ड सं. 40 में कुल 1082 मतदाताओं में 565 पुरूष व 517 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो