scriptपुलिस व प्रशासनिक आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त की | After assurance Traders end the hunger strike | Patrika News

पुलिस व प्रशासनिक आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त की

locationजालोरPublished: May 08, 2018 11:02:16 am

आरोपितों की गिरफ्तारी व पुलिस के आश्वासन पर व्यापारियों ने खत्म की भूख हड़ताल

Hunger strike

After assurance Traders end the hunger strike

सांचौर. उपद्रव, दुकानोंं में आग लगाने व विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों का धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के आश्वासन के बाद समाप्त हुई। इससे पूर्व समस्त व्यापार महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सांचौर बंद पूरी तरह सफल रहा। वारदात के खुलासे व आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को चार व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं दूसरी और गोदाम में आग लगने की घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उप अधीक्षक फाऊलाल मीणा, सांचौर सीआई सुखाराम बिश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष भोपालचंद मेहता, सचिव हरिश पुरोहित की मौजूदगी में धरना स्थल पर ही वार्ता हुई। इस दौरान व्यापार महासंघ ने २ अप्रेल के उपद्रव के आरोपितो को गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर व्यापारियो ने पुलिस से समय सीमा निर्धारित करने की मांग की। जिस पर पुलिस अधिकारियो ने ७ दिन की समय सीमा में नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद व्यापार महासंघ ने धरना स्थगित करने की सहमति जताई। इस दौरान राव मोहनसिंह, जगदीश शारदा, नगपालिका उपाध्यक्ष दीलिप राठी, जामाराम चौधरी, माधुसिह विरोल, योगेश जोशी, केशाराम सुथार, दिनेश खत्री, मोहनलाल मालू सहित कई जने मौजूद थे। धरना स्थल पर भूख हड़ताल कर रहे समस्त व्यापार महासंघ के हिन्दूसिंह दूठवा, नरेश पुरोहित, मांगीलाल दर्जी, दीलिप सोनी ने पुलिस अधिकारियो के आश्वासन के बाद ज्यूस नहीं पीया। उन्होंने आगामी सात दिन के लिए भूख हड़ताल स्थगित की। समस्त व्यापार महासंघ के सचिव हरिश पुरोहित ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के ठोस आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया है। अगर पुलिस ने निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं की तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हाड़ेचा. कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को सांचौर व्यापारियों की ओर से सांचौर बंद के समर्थन में हाड़ेचा मेें भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंंने व्यापारियों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों को सुरक्षा देने व समाजकंटकोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके व्यापार संघ के अध्यक्ष जालमसिंह, किशनलाल खत्री, सुरेश कुमार खत्री, भेरसिंह राजपुत, विराराम ब्राहम्ण, कल्पेश दवे सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
चितलवाना. पंचायत समिति के सिवाड़ा व चितलवाना में सोमवार को व्यापारियों ने सांचौर व्यापार संघ के बंद का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो