script

जीत के बाद प्रत्याशियों ने मंदिरों में लगाई धोक, संतों से लिया आशीर्वाद

locationजालोरPublished: Dec 13, 2018 11:32:11 am

प्रत्याशियों की जीत के बाद दिनभर बधाई देने के लिए समर्थकों का लगा रहा तांता, सांचौर में कार्यकर्ताओं ने किया बिश्नोई का स्वागत

jalore election result

जीत के बाद प्रत्याशियों ने मंदिरों में लगाई धोक, संतों से लिया आशीर्वाद

भीनमाल. विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूराराम चौधरी के तीसरी बार विधायक बनने पर बुधवार को दिनभर समर्थक पहुंचते रहे। विधायक चौधरी को बधाई देने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चौधरी के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचते रहे। दोपहर में रोडवेेज बस स्टैण्ड भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं पहुंचे। वहां पर विधायक के साथ पैदल जुलूस निकाला।
जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। विधायक चौधरी का शहर में जगह-जगह लोगों ने अभिनन्दन किया। जुलूस महावीर चौराहे, माघ चौक, खारीरोड, धोराढ़ाल, मुख्य बाजार, वराहश्याम मंदिर होते हुए वापस कार्यालय पहुंचा। विधानसभा चुनाव में भीनमाल से पूराराम चौधरी के तीसरी बार व रानीवाड़ा सेे नारायणसिंह देवल के दूसरी बार विधायक बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जमाई। दोनों के रामसीन कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्र्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते नजर आये साथ ही पटाखें फोड़े। इस मौके प्रधान धुकाराम पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण, मंडल अध्यक्ष रमेश रावल, उपाध्यक्ष मगाराम चौधरी सीकवाड़ा, महामंत्री रमेश प्रजापत, व्यापार प्रकोष्ठ के डायालाल लुहार, महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हस्तु जीनगर, अब्बू खान सोमता, सुरताराम प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सांचौर. क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के सांचौर पहुंचने पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंगलवार देर रात सांचौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई का फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने आवास पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं बुधवार को हाइकमान के बुलावे पर विधायक जयुपर के लिए रवाना हुए।
रानीवाड़ा. भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह देवल की जीत पर जगह-जगह स्वागत किया गया। जीत के बाद कस्बे के भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। जमकर आतिशबाजी की।नवनिर्वाचित ने भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
आहोर. भाजपा प्रत्याशी छगनसिंह राजपुरोहित ने जीत के बाद मंगलवार देर शाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों केसाथ कस्बे में पहुंचे। चुनाव कार्यालय में उनका ढोल ढमाकों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कस्बे में मुख्य मार्गों से विजयी जुलूस निकाला गया, जिसमें जन सैलाब उमड़ा। राजपुरोहित का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे के चामुंडामाता मंदिर में धोक लगाकर वे अपने पैतृक गांव हरजी के लिए रवाना हुए। इससे पहले जालोर में आत्मानंद गुरु धाम में धोक लगाई। लेटा मठ में लेटा-भैंसवाड़ा महंत रणछोड़भारती महाराज का आशीर्वाद लिया। उधर, बुधवार सुबह वे कंवला मठ में पहुंचे तथा शिव दर्शन कर महंत हरिपुरी महाराज व वोवेश्वर महादेव मंदिर महंत रूपपुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। कवराड़ा बाबा रामदेव मंदिर मेंपूजा अर्चना करमहंत लक्ष्मणगिरी आशीर्वाद लिया। मादाभाखरी में थांवला महंत सुखदेव भारती का आशीर्वाद लिया।
सायला. उपखण्ड मुख्यालय पर विधानसभा चुनाव में जालोर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग के विजय होने पर खुशियां मनाई गई। सायला क्षैत्र के कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान प्रधान जबरसिंह तुरा, भााजपा मण्डल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाणा, पुर्व मण्डल अध्यक्ष कालुराम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विक्रमसिंह दहिया, नेनमल लखारा, मांगीलाल फुलामुथा, केवदाराम चौधरी,पदमाराम चौधरी समेत कई जने मौजूद रहे।
बागोड़ा. कस्बे में विधानसभा चुनावों के दौरान भीनमाल से भाजपा के विधायक प्रत्याशी पुराराम चौधरी के निवाज़्चित होने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। कस्बे में सवेरे से ही लोगों द्वारा टीवी पर रुझानों को लेकर टकटकी रही। जैसे ही भीनमाल विधानसभा से भाजपा के पुराराम चौधरी की जीत होने की सूचना मिलते ही कायज़्क्रताओं ने बीजेपी जिन्दाबाद के नारे लगाते बस स्टैंड, मणिधारी अस्पताल समेत अन्य जगहों पर आतिशबाजी की तथा एक दुसरे का मिठाई खिलाकर मुह मिठाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र आंजणा, मांगीलाल सुथार, गौशाला उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सुथार, नसीर खान चैनपुरा, मंगलाराम भील समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो