scriptसांचौर नगरपालिका चुनाव : कांग्रेस को 4 तो भाजपा को 1 वार्ड में नहीं मिला उम्मीदवार | BJP get 1, Congress did not get candidates in 4 ward | Patrika News

सांचौर नगरपालिका चुनाव : कांग्रेस को 4 तो भाजपा को 1 वार्ड में नहीं मिला उम्मीदवार

locationजालोरPublished: Jan 17, 2021 10:29:51 am

सांचौर नगरपालिका चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड संख्या 30 से भाजपा की बोदी देवी का नामांकन खारिज हो गया। वहीं 63 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किए गए। जिसमें अधिकांश वे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पार्टी के नाम से नामांकन भरे थे, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट नहीं देन से सिम्बल के अभाव में खारिज किए गए।

सांचौर पालिका चुनाव : कांग्रेस को 4 तो भाजपा को 1 वार्ड में नहीं मिला उम्मीदवार

Sanchore Nagar Palika building

सांचौर. नगरपालिका चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड संख्या 30 से भाजपा की बोदी देवी का नामांकन खारिज हो गया। वहीं 63 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किए गए। जिसमें अधिकांश वे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पार्टी के नाम से नामांकन भरे थे, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट नहीं देन से सिम्बल के अभाव में खारिज किए गए। वहीं चुनाव मैदान में 131 प्रत्याशियों रहे हैं, लेकिन प्रत्याशियों की पूरी तस्वीर 19 जनवरी को नामवापसी के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर नामांकन जांच के बाद मैदान में दोनों प्रमुख दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने से दोनों दलों के लिए सरदर्द बना हुआ है। इधर, पालिका चुनाव को लेकर नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस को 35 वार्डों में से 4 वार्डों में प्रत्याशी हीं नहीं मिले। ऐसे में पार्टी ने निर्दलीय के भरोसे वार्ड चुनाव को छोड़ दिया। इसमें वार्ड संख्या 2, 10, 11 व 18 से पार्टी के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा को वार्ड संख्या 26 में प्रत्याशी नहीं मिला। यहां किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। जबकि वार्ड 30 में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। ऐसे में यहां निर्दलीय से सीधा मुकाबला है।
ये प्रत्याशी रहे मैदान में
पालिक चुनाव को लेकर नामांकन जांच के बाद मैदान में वार्ड 1 से भाजपा की रेशमी देवी वैष्णव, कांग्रेस से पार्वती देवी, 2 से हरिश, अशोक देवासी, हीराराम निर्दलीय, अर्जुन देवासी भाजपा, 3 से मफी देवी भाजपा, राजल कुमारी कांग्रेस, मथरा, पूजा निर्दलीय, 4 से हरिश परमार कांग्रेस, दलपतदर्जी भाजपा, पीयूष निर्दलीय, 5 से शंकरदास भाजपा, दिनेश वैष्णव कांग्रेस, 6 से हरजी भाजपा, देवेन्द्र निर्दलीय, मोहन पुरोहित कांग्रेस, 7 से सलमा बानो भाजपा, अफसाना बानो कांग्रेस, संगीता निर्दलीय, 8 से मोड़ाराम भाजपा, जयसिंह कांग्रेस, वासुदेव निर्दलीय, 9 से ललितकुमार भाजपा, लतीफ खान कांग्रेस, नवल किशोर निर्दलीय, 10 से झमका निर्दलीय, संतोक देवी भाजपा, 11 से अनिता भाजपा, सोगाभाग देवी निर्दलीय, लक्ष्मी निर्दलीय, 12 से पंखू भाजपा, प्रकाश देवी कांग्रेस, प्रियंका सोनी निर्दलीय, 13 से बाबूलाल जैन भाजपा, मानिका कुमारी निर्दलीय, नरेश सेठ कांग्रेस, 14 से दौलतराज जैन भाजपा, अशोक कुमार निर्दलीय, 15 से कपूरचंद संघवी भाजपा, मुकेश व सगताराम निर्दलीय, 16 से पवनराज भाजपा, सहदेव कांग्रेस, श्यामलाल व हुकमाराम निर्दलीय, 17 से धनपतराज मेहता भाजपा, चंपालाल जैन कांग्रेस, विक्रम कुमार, अर्जुनसिंह, मोहित, हरिश कुमार व वसन्तसिंह निर्दलीय, 18 से पीरचंद भंसाली भाजपा, जितेन्द्र कुमार, चंपालाल खत्री व नरेन्द्र कुमार निर्दलीय, 19 सोहनलाल खत्री भाजपा, दिनेश कुमार कांग्रेस, रमेशकुमार आर, रमेश कुमारजी व बिशनदास निर्दलीय, 20 से छोगाराम भाजपा, प्रवीण कांग्रेस, जेठाराम निर्दलीय, 21 से दीलिपकुमार राठी भाजपा, कांतिलाल माहेश्वरी कांग्रेस, दिनेशकुमार राठी निर्दलीय, 22 से प्रमोद सोनी भाजपा, अमित खान कांग्रेस, भजनलाल, ललित, वसीम व गजेन्द्रकुमार निर्दलीय, 23 से वोहताराम भाजपा, ओमप्रकाश कांग्रेस, पीयूष, केहराराम व दिनेशकुमार निर्दलीय, 24 से हुआ कुमारी भाजपा, रमेश कुमार कांग्रेस, घनश्याम तुछावड़ा व भारमलराम निर्दलीय, 25 से सायती देवी बिश्नोई भाजपा, बीरबलराम बिश्नोई कांग्रेस, रमेश कुमार, भरत कुमार निर्दलीय, 26 से निर्मला कांग्रेस, बबीता, रामेश्वरी व संगीता बिश्नोई निर्दलीय, 27 से विक्रमकुमार भाजपा, आईदान कांग्रेस, गौतम कुमार, विशाल बंसल निर्दलीय, 28 से हंजारीमल भाजपा, किशनाराम कांग्रेस, रमेश कुमार व नौरंगी निर्दलीय, 29 से सवाराम भाजपा, मूलचंद कांग्रेस, केवलचंद व जितेन्द्र कुमार निर्दलीय, 30 से चंदा कांग्रेस, कंचनकुमारी निर्दलीय, 31 से मांगीलाल भाजपा, भागीरथराम कांग्रेस, आंबाराम निर्दलीय, 32 से रिकूं कंवर भाजपा, जसेादा देवी कांग्रेस, सुनिता देवी व रेखा निर्दलीय, मीरां देवी बसपा, 33 से हमीराराम भाजपा, छगनलाल मेघवाल कांग्रेस, अशोक कुमार, भागीरथराम, दीलिप कुमार निर्दलीय, वार्ड 34 से निर्मला देवी भाजपा, तारी देवी कांग्रेस, अनिता, दरिया देवी, प्रतिभा सोलंकी, अंबादेवी व ममता निर्दलीय वार्ड 35 से एवन भाजपा, ओखी कांग्रेस व पिंकी निर्दलीय मैदान में रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो