scriptबीजेपी की जिला व विधानसभा समन्वय समिति का गठन | BJP's District and Assembly Coordination Committee constituted | Patrika News

बीजेपी की जिला व विधानसभा समन्वय समिति का गठन

locationजालोरPublished: Oct 23, 2019 12:04:32 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जालोर . भाजपा के वर्तमान संगठन पर्व के अभियान व संगठन संरचना की दृष्टि से जिला समन्वय समिति व विधानसभा समन्वय समिति का गठन किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेशकुमार खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत के निर्देश पर जिला समन्वयक समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, जिला संगठन प्रभारी घनश्याम डागा, सांसद देवजी पटेल, जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल को शामिल किया गया है। जालोर विधानसभा समन्वय समिति में मुकेशकुमार खंडेलवाल को विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री हीराराम जाखड़, जिला मंत्री मीरा देवासी, जिला मंत्री केवदाराम चौधरी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रधान संतोषकुमारी, सभापति भंवरलाल माली, आहोर विधानसभा समन्वय समिति में बन्नेसिंह गोहिल को विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जिला उपाध्यक्ष शशिकंवर, जिला उपाध्यक्ष नेमाराम चौधरी, जिला मंत्री हकाराम घांची, जिला मंत्री डॉ.मंजू मेघवाल, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, प्रधान राजेंश्वरी कंवर को शामिल किया गया। भीनमाल विधानसभा समन्वय समिति में भभूताराम माली को विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री जसराज पुरोहित, जिला मंत्री पारसमल मोदी, विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान धुखाराम पुरोहित, पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी बनाया गया। रानीवाडा में धुखाराम पुरोहित को विधानसभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष भीखाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भीखाराम चौधरी, जिला महामंत्री मुकेशकुमार खंडेलवाल, जिला मंत्री देंवेद्रसिंह जावीया, विधायक नारायणंिसंह देवल को एवं सांचौर विधानसभा समन्वय समिति में जसराज पुरोहित को विधानसभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष रावतसिंह दुठवा, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह चारणीम, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश छाजेड, दानाराम चौधरी, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, प्रधान टाबाराम मेघवाल, प्रधान हनुमान प्रसाद भादू एवं पालिकाध्यक्ष नीता मेघवाल को शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो