वर्तमान कांगे्रस सरकार भ्रष्ट और अराजक
पूनिया ने कांगे्रस सरकार की नीति पर तल्ख रुख अपनाते हुए कहा कि कई सरकारें बनी, लेकिन राज्य में वर्तमान कांगे्रस की सरकार भ्रष्ट, अराजक और अकर्मण्य है। उन्होंने राहुल गांधी की जालोर सभा का प्रसंग पर कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि 10 तक गिनती गिनूंगा और किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। ऐसा ही राज्य के अन्य जिलों में राहुल गांधी ने कहा। पूनिया ने कहा कि राजस्थान के अनेक किसानों ने इसलिए आत्महत्या की, क्योंकि उनकी कर्जा माफी नहीं की गई और उनकी जमीनें नीलाम हो गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान के 60 लाख किसान आज भी 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए कर्जा माफी का इंतजार कर रहा है।

सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में
पूनिया ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान में भारत की सर्वाधिक बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडिया के आंकलन के अनुसार 32.3 प्रतिशत की बेरोजगारी भारत में राजस्थान में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ते की घोषणा भी युवाओं के लिए पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पाई। पूनिया ने भ्रष्टाचार विषय पर कहा कि अशोक गहलोत के राज में राजस्थान में अब भ्रष्टाचार शायद शिष्टाचार हो गया है। उन्होंने बिड़ला ऑडिटोरियम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तबादले के बदले रिश्वत देने के विषय में पूछ गए प्रश्न में शिक्षकों द्वारा रिश्वत देने की स्वीकारोक्ति कांग्रेस राज में बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय में एसीबी में प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए लूट और झूठ को छूट दे दी है।

कानून व्यवस्था चरमराई
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कानून व्यवस्था ही ठीक नहीं है तो निवेश भी संभव नहीं है। पूनिया ने कहा कि राजस्थान में एक ही साल में 6337 प्रकरण महिला उत्पीडऩ के दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री एसओजी का अपने पक्ष में एक हथियार के रूप में उपयोग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अबला नारी की सुरक्षा की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कांगे्रस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 70 साल में से 50 साल कांग्रेस सरकार ने शासन किया या फिर एक परिवार का ही उस पर कब्जा रहा, लेकिन इन सालों में न तो किसान हित में काम हुए न ही लोगों के खाते खुले।