scriptधर्म पथ पर चलने का किया आह्वान | Called upon to follow the religious path | Patrika News

धर्म पथ पर चलने का किया आह्वान

locationजालोरPublished: Dec 09, 2019 05:29:26 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan-news

धर्म पथ पर चलने का किया आह्वान

धर्म पथ पर चलने का किया आह्वान

लेटा में साधु संतों व भाविकों का स्नेेह मिलन


नारणावास. लेटा के जागनाथ महादेव मठ में रविवार को साधु संतों व भाविकों का स्नेेह मिलन समारोह हुआ। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। समारोह में लेटा-भैंसवाड़ा महंत रणछोड़ भारती ने प्रवचन करते हुए कहा कि भाविकों को सही मार्ग दिखाने का दायित्व साधु संतों का है। भलाई के कार्य करने चाहिए। साथ ही धर्म के पथ पर चलने का आह्वान किया।पांडगरा सुरेश्वर मठ के महंत पर्बत गिरी ने कहा कि हमें हमेशा पुण्य के कार्य करने चाहिए। महंत महेंद्र भारती ने कहा कि श्रद्धालुओं में महादेव के प्रति भारी आस्था है। कहा कि पशु पक्षियों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। गोगावेरी महंत अमृत गिरी ने नशे से दूर रहने की बात कही। नारणावास के रूपसिंह राठौड़ ने कहा कि साधु संतों के सान्निध्य में किए गए कार्य सफल रहते हैं। आहोर मठ के महंत सुंदर पुरी, नारायण पुरी जालोर, पवन पुरी व भरत राम महाराज गोदन आदि ने धर्म के प्रति आस्था रखने एवंमानव सेवा के कार्यों में आगे रहने की बात कही। इस अवसर पर चंदनसिंह धवला, भगवत सिंह धवला, गोकुल भारती, जोग सिंह साकरणा, प्रकाश भट्ट, छगन सिंह, अर्जुन सिंह, लेटा सरपंच इंदर कुमार बोहरा, सोहनसिंह, केशाराम, छगनाराम, केशाराम चौधरी, नाथूराम, प्रभाराम, चतराराम सुथार शम्भू सिंह दीगांव आदि मौजूद थे।
मतदाता सूची शिविर का लिया जायजा
सियाणा. कस्बे समेत आसपास के गांवों में मतदाता सूची शुद्धीकरण कार्यक्रम के लिए शिविर लगाए गए।इसमेंकई लोगों ने नाम जुड़वाया व त्रुटि सही करवाई। चांदना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर का तहसीलदार मादाराम मीणा, निरीक्षक शैतानसिंह व हेमंतकुमार ने निरीक्षण किया।इस मौके पर बीएलओ हीरालाल माली, दोलाराम भाटी, शंकरलाल, जोराराम, जगतावरसिंह समेत मतदाता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो