जालोर जिले में बुधवार को एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रीन जोन का घेरा टूट चुका है। इन पेशेंट में से जालोर शहर का एक भी नहीं है। सभी लोग प्रभावित शहरों व अन्य राज्य से जालोर पहुंचे थे। दो लोग सायला के निकट वीराणा गांव के हैं जो मुंबई से लौटे थे। वहीं एक आहोर के रायथल का रहने वाला है। यह भी मुंबई से कुछ समय पूर्व गांव पहुंचा था।
इनके अलावा सीकर के लक्ष्मणगढ़ से न्यू जॉइनिंग के लिए पहुंची एएनएम को भी कॉरोना पोजिटिव आया है। प्रशासन एक साथ चार पॉजिटिव आने के बाद सभी की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में जुटा हुआ है। वहीं शहर में देर शाम पूर्ण रूप से लॉक दाम लगाए जाने की फिर से तैयारी की जा रही है।