scriptतेज शीतल हवा में खुशगवार रहा मौसम | cyclone vayu: cool weather in the speedly air | Patrika News

तेज शीतल हवा में खुशगवार रहा मौसम

locationजालोरPublished: Jun 14, 2019 05:14:24 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

jalore weather

तेज शीतल हवा में खुशगवार रहा मौसम

बनी रही धूप-छांव की स्थिति, प्रदेश के कई जिलों में चलेगी तेज रफ्तार हवा


जालोर. मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को धूप-छांव की स्थिति बनी रही। शीतल बयार चलने से मौसम खुशगवार रहा। जिले में एक दिन पहले ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो चुकी है। इसके बाद से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि वायु चक्रवात का इतना ज्यादा असर नहीं दिख रहा, लेकिन तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार हवा चलने का अनुमान है। इससे जालोर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर समेत अन्य जिले प्रभावित रहेंगे। तीस से चालीस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी व मेघ गर्जन का भी अनुमान है। लिहाजा आगामी दिनों में भी मौसम के मिजाज लगातार खुशगवार बने रहने की उम्मीद है।
तापमान में आई गिरावट
मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। महज दो दिन पहले अधिकतम पारा जहां 44 डिग्री के आसपास था, वहीं अब 38 डिग्री पर आ चुका है। एकदम से पारा गिरने से लोग खुश नजर आए। भीषण गर्मी से मिली राहत के कारण लोग हर्षित है।

बादलों से होती रही लुकाछिपी
शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार को बादलों को आवाजाही लगी रही। इससे धूप की तल्खी कम रही। सूर्यदेव दिनभर बादलों की ओट से लुकाछिपी करते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ३८ व न्यूनतम २८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो