script

दो बार टेंडर हुए, फिर भी नहीं बन रहा है नाला

locationजालोरPublished: Mar 05, 2021 10:55:40 am

भीनमाल शहर के वार्ड संख्या एक जुंजाणी रोड भील व मेघवाल बस्ती पर नालियों अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक़ों पर जमा रहा है। गंदा पानी सडक़ पर जमा होने से सडक़ भी टूट चुकी है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों का यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।

दो बार टेंडर हुए, फिर भी नहीं बन रहा है नाला

Damage road in bhinmal city

भीनमाल. शहर के वार्ड संख्या एक जुंजाणी रोड भील व मेघवाल बस्ती पर नालियों अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक़ों पर जमा रहा है। गंदा पानी सडक़ पर जमा होने से सडक़ भी टूट चुकी है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों का यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां से बागोड़ा कस्बे सहित चार दर्जन से अधिक गांवों के लोग शहर में प्रवेश करते हैं, लेकिन शहर में प्रवेश करते ही उन्हें गंदगी व कीचड़ से जूझना पड़ता है। यहां के बाशिन्दों का कहना है कि भील बस्ती व मेघवाल बस्ती में नालियां नहीं होने से गंदा पानी सडक़ पर जमा हो रहा है। ऐेसे में सडक़ भी टूट गई है। साथ ही कीचड़ पसरने से दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। वाहनों की आवाजाही से कीचड़ उछलता रहता है। यहां पर नीलकण्ठ महादेव मंदिर भी है। ऐसे में बड़ी संख्या में यहां रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से यहां पर नाली निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
दो बार टेंडर हुए, लेकिन नहीं बना नाला
पालिका प्रशासन ने यहां पर नाला निर्माण के लिए दो बार टेंडर भी किए, लेकिन उसके बाद भी यहां नाले का निर्माण नहीं हो रहा है। पिछले छह साल से यहां पर यह समस्या गंभीर बनी हुई। पालिका प्रशासन का कहना है कि यहां पर नाले के निर्माण के लिए दो बार टेंडर हुए, लेकिन कार्य शुरू करने में कोई अवरोध पहुंच जाता है। वहां पर सडक़ पर अतिक्रमण भी है।
गंदगी पसरती है…
यहां पर नाला निर्माण नहीं होने से सडक़ पर गदंगी पसरती है। सडक़ पर हर समय कीचड़ रहता है। ऐसे में राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है।
– गणेशराम भील, युवा
आए दिन दुर्घटना होती है…
जुंजाणी रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती है। सडक़ भी टूट गई है। कई बार यहां पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
– विकास राणा, युवा
टेंडर हो गए हैं…
जुंजाणी रोड भील बस्ती पर नाला निर्माण के लिए दोबारा टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही नाले का निर्माण हो जाएगा।
– प्रेमराज बोहरा, पालिकाध्यक्ष-भीनमाल

ट्रेंडिंग वीडियो