script

जिलेभर में मनाया दीपोत्सव, किया मां लक्ष्मी का पूजन

locationजालोरPublished: Nov 08, 2018 11:44:59 am

रोशनी से जगमगाए गांव और शहर, घर-घर सजी दीपमालाएं

Deepawli festival

जिलेभर में मनाया दीपोत्सव, किया मां लक्ष्मी का पूजन

जालोर. शहर सहित जिले भर में बुधवार को दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर घरों व प्रतिष्ठानों सहित शहर के मुख्य चौराहों पर आकर्षक रोशनी से सजावट की गई। घर और मुख्य बाजार भी दीपमालाओं व रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए हुए नजर आए। इस दौरान पूरा शहर रोशनी से जगमगाता नजर आया। पर्व के तहत शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़भाड़ रही। लोगों ने पटाखों की दुकानों पर खरीदारी की। इसके बाद घरों व प्रतिष्ठानों पर विभिन्न शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने पटाखे भी जलाए। आतिशबाजी का दौरान अल सुबह तक जारी रहा। ऐसे में पर्व को लेकर किसी प्रकार की सख्ती नजर नहीं आई। दीपावली के अगले दिन महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से पूर्व गोवर्धन पूजा की।
सोशल मीडिया पर दी बधाई
दीपावली के अगले दिन रामा-श्यामा पर लोगों ने एक-दूसरे को घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं बड़ों ने बच्चों को उपहार भी दिए। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक वॉट्स एप व फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स पर भी दीपावली की शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। साथ ही लोगों ने मित्रों व परिजनों को फोन व मैसेज के जरिए बधाई दी।
जमकर हुई बिक्री
दीपोत्सव को लेकर शहर सहित जिले भर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि इस बार जिले में अकाल की स्थिति के चलते दीपावली से कुछ दिन पहले मार्केट में मंदी से व्यापारियों के चेहरे उदास थे, लेकिन बाद में मार्केट में आई तेजी से उनके चेहरे खिले-खिले नजर आए। शहर स्थित रेडीमेड मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रोनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स, बरतन, सोने-चांदी व पटाखों की दुकानों पर देर रात तक लोगों ने खरीदारी की।
मां लक्ष्मी से मांगी खुशहाली
पर्व को लेकर बुधवार शाम को दीपावली पर्व पर शहर के वराहश्याम मंदिर व महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला उमड़ा। श्रद्धालुओं ने महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसादी का भोग लगाया। शाम होते ही रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर महिला, पुरुष व बच्चें महालक्ष्मी व वराहश्याम मंदिर पहुंचे एवं खुशहाली व उन्नति की कामना की। इसके अलावा नीलकण्ठ महादेव मंदिर, कागवराहश्याम मंदिर, क्षेमंकरी माता मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार को लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
बाड़े में लगी आग
इधर, दीपावली की रात करीब 11 बजे सायला स्थित भीलवाड़ी में पटाखे से आग लगी। इस पर जालोर से दमकल बुलाई गई, लेकिन पुलिस व कस्बेवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसी तरह आहोर में एक घर के पास बाड़े में रखी लकडिय़ों में आग लग गई। जालोर से रवाना हुई दमकल गोदन पहुंची, तब तक आग बुझा दी गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो